{"_id":"63f8a246c44429cdda08ed93","slug":"gujarat-two-more-minor-tremors-hit-amreli-third-in-two-days-updates-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Earthquake: गुजरात के अमरेली में भूकंप के दो और मामूली झटके, दो दिनों में तीसरी बार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Earthquake: गुजरात के अमरेली में भूकंप के दो और मामूली झटके, दो दिनों में तीसरी बार
Fri, 24 Feb 2023 05:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:10 PM IST
सार
जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गुजरात के अमरेली जिले में पिछले 24 घंटों में भूकंप के दो मामूली झटके महसूस किए गए। पिछले दो दिनों में क्षेत्र में भूकंप की यह तीसरी घटना है। भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.4 और 3.1 मापी गई थी।
विज्ञापन
जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आईएसआर के अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह 11.40 बजे सावरकुंडला तालुका के मिटियाला गांव में 3.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था। इससे पहले गुरुवार को रात 11.35 बजे जिला मुख्यालय से 44 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में खंभा में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गांधीनगर स्थित आईएसआर के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले गुरुवार की सुबह मिटियाला गांव में 3.1 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया था। इसका केंद्र 6.2 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन