{"_id":"5f4a94068ebc3e3d1458d2cb","slug":"gujarat-to-provide-air-connectivity-from-sabarmati-riverfront-ahmedabad-to-statue-of-unity","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरातः 31 अक्तूबर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक होगी 'सी प्लेन' की सुविधा, कीमत तय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरातः 31 अक्तूबर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक होगी 'सी प्लेन' की सुविधा, कीमत तय
Sat, 29 Aug 2020 11:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
सी प्लेन
- फोटो : ANI
गुजरात सरकार ने शनिवार को कहा कि वॉटर एयरोड्रम ऑपरेशन की प्रगति की समीक्षा करने के लिए गांधीनगर के न्यू सचिवालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि साबरमती रिवरफ्रंट के निकट सी प्लेन में टिकट की कीमत 4,800 रुपये प्रति व्यक्ति होगी।
विज्ञापन
इस सेवा की शुरुआत 31 अक्तूबर से हो सकती है। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकार के अधिकारियों और एयरक्राफ्ट ऑपरेटर की टीम ने वहां का दौरा किया, जहां वॉटर एयरोड्रम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सी प्लेन सुविधा के लिए गुजरात सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ 22 अगस्त को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन
State Govt had signed MoU on 22 Aug with Ministry of Civil Aviation & Airports Authority of India to start first-ever Seaplane Services in Gujarat to provide seamless and affordable air connectivity from Sabarmati Riverfront, Ahmedabad to Statue of Unity, Kevadia: Gujarat Govt https://t.co/3bMKcyHLnR
— ANI (@ANI) August 29, 2020