फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: tax evasion accused was hiding in United Arab Emirates fugitive returned efforts of CBI

CBI: गुजरात में कर चोरी करने वाला आरोपी संयुक्त अरब अमीरात में छिपा था, CBI के प्रयास से हुई भगोड़े की वापसी

Fri, 05 Sep 2025 01:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Sep 2025 01:08 PM IST
सार

सीबीआई ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर 9 अगस्त 2023 को इंटरपोल के माध्यम से हर्षित बाबूलाल जैन के विरुद्ध रेड नोटिस प्रकाशित करवाया था। आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित कर दिया गया।

विज्ञापन
Gujarat: tax evasion accused was hiding in United Arab Emirates fugitive returned efforts of CBI
सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात पुलिस, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से, वांछित भगोड़े हर्षित बाबूलाल जैन को संयुक्त अरब अमीरात से वापस लाने में सफलता हासिल की है। हर्षित बाबूलाल जैन, कर चोरी, अवैध जुआ और धन शोधन के मामले में गुजरात पुलिस द्वारा वांछित है। आरोपी को पांच सितंबर को गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले, सीबीआई ने गुजरात पुलिस के अनुरोध पर 9 अगस्त 2023 को इंटरपोल के माध्यम से हर्षित बाबूलाल जैन के विरुद्ध रेड नोटिस प्रकाशित करवाया था। आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित कर दिया गया। पांच सितंबर को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरोपी को गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


इंटरपोल द्वारा प्रकाशित रेड नोटिस, वांछित भगोड़ों पर नज़र रखने के लिए दुनिया भर की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं। भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में, सीबीआई, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सहायता के लिए भारतपोल के माध्यम से भारत की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करके 100 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed