{"_id":"61263c7d621bc64b2146f6d0","slug":"gujarat-special-program-on-pm-modis-71st-birthday-ramdhun-organized-in-7100-villages-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पीएम मोदी के 71 वें जन्मदिन पर खास कार्यक्रम, राज्य के 7100 गांवों में 'रामधुन' का आयोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: पीएम मोदी के 71 वें जन्मदिन पर खास कार्यक्रम, राज्य के 7100 गांवों में 'रामधुन' का आयोजन
Wed, 25 Aug 2021 06:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:20 PM IST
सार
गुजरात भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को राज्य के हजारों गांवों में रामधुन का धार्मिक आयोजन करेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर अगले माह गुजरात के 7100 गांवों में 'रामधुन' का आयोजन किया जाएगा। ये गांव रामधुन से गूंज उठेंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। इस दिन भाजपा की राज्य इकाई यह अनूठा कार्यक्रम करने जा रही है।
विज्ञापन
गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि 17 सितंबर को राज्य के गांवों में रामधुन आयोजित की जाएगी। पाटिल ने बुधवार को बताया कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे गुजरात के 7,100 गांवों में 'राम धुन कार्यक्रम' का आयोजन होगा। इस मौके पर हर कार्यकर्ता को हर बूथ क्षेत्र के कम से कम 50 लोगों के फोन में 'नमो एप' डाउनलोड करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
पाटिल ने बताया कि इसके अलावा प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता को क्षेत्र के 10 लोगों को प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से जोड़ने को भी कहा गया है। पाटिल ने बताया कि नौ अक्टूबर को ही नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 9 अक्टूबर 2021 को इसके 20 साल पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के छोटे से शहर वडनगर में हुआ था। वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है। मोदी ने 1972 में आरएसएस से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 1987 में मोदी भाजपा से जुड़े। 1995 में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और 1998 में राष्ट्रीय महासचिव बने। वे तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 2001 में वह पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। 2013 में भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में भाजपा ने 282 सीटों पर जीत हासिल की और मोदी प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटें जीतीं। वे लगातार दूसरी बार पीएम बने हैं।