#GujaratRSPolls LIVE: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के अहमद पटेल चुनाव जीते
संविधान के आर्टिकल 324 के तहत चुनाव ने कांग्रेस के विधायकों भोला भाई गोहिल और राघव भाई पटेल के वोट रद्द कर दिए गए हैं और राज्यसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई।
EC asks Returning Officer to start counting of votes after segregating the votes in question #GujaratRSPolls
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 8, 2017
इससे पहले, चुनाव आयोग से कांग्रेस ने अपने बागी दो विधायकों के वोट रद्द करने की मांग की थी। जिसे चुनाव आयोग ने मान लिया है। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
#FLASH EC declares votes of Congress MLAs Bhola Bhai Gohil & Raghav Bhai Patel as invalid #GujaratRSPolls pic.twitter.com/3gUZusT2SB
— ANI (@ANI) August 8, 2017
संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप ने कहा था कि चुनाव आयोग को अपना फैसला जल्द सुनाना चाहिए। अगर कोई उससे सहमत नहीं है तो वो कोर्ट की शरण में जाए।
Not legal issue; political drama. If there was objection,should've been raised during polling: Subhash Kashyap, constitution expert #Gujarat pic.twitter.com/iOAMDkLGvl
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Anyhow how will one identify two votes that they want to be disqualified? It is not possible practically : Subhash Kashyap #GujaratRSPolls pic.twitter.com/orPUza0sTl
— ANI (@ANI) August 8, 2017
हालांकि, चुनाव आयोग ने काउंटिंग को लेकर चुनाव आयोग आज रात 11:30 बजे आदेश जारी करेगा। हालांकि सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस के दोनों बागी विधायकों के वोट रद्द कर दिए हैं।
वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री रुपेश रुपानी, भूपेंद्र यादव सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता काउंटिंग सेटर पहुंच चुके हैं।Election Commission will convey order on counting of votes to Returning Officer at 11.30 pm #GujaratRSPolls
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Gujarat: Amit Shah, CM Vijay Rupani, Bhupender Yadav & othe rparty members sitting outside counting center in Gandhinagar #GujaratRSPolls pic.twitter.com/n3b1MZDKrs
— ANI (@ANI) August 8, 2017
कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है, तो बीजेपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी चुनाव आयोग पहुंचा। बीजेपी के चुनाव आयोग पहुंचने के बाद कांग्रेस दोबारा चुनाव आयोग पहुंची, तो बीजेपी भी चुनाव आयोग पहुंची। बीजेपी-कांग्रेस जोर आजमाइश के इस खेल में यहीं नहीं रुके, दोनों ही पार्टियों के नुमाइंदे तीसरी बार चुनाव आयोग की दर पर पहुंचे, हालांकि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दोनों ही दलों के प्रतिनिधियों से तीसरी बार मिलने से मना कर दिया।
EC officials did not meet Congress & BJP delegations for the third time; officials are in closed door meeting right now #GujaratRSPolls
— ANI (@ANI) August 8, 2017
कांग्रेस और बीजेपी के नेता अब तीसरी बार चुनाव आयोग पहुंचे। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह और रणदीप सुरजेवाला फिर से चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखने की कोशिश की, तो तो बीजेपी की तरफ से रविशंकर प्रसाद पूरे दल-बल के साथ चुनाव आयोग पहुंच गए। हालांकि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दोनों दलों के नुमाइंदों से मिलने से इनकार कर दिया।
Congress leaders including RPN Singh and Randeep Surjewala going to the Election Commission for the third time #GujaratRSPolls
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Delhi: BJP delegation also reaches Election Commission for the third time #GujaratRSPolls
— ANI (@ANI) August 8, 2017
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग पर दबाव न डाले। अगर कांग्रेस नेता बार बार चुनाव आयोग आएंगे, तो हम भी आएंगे।
Congress cannot put undue pressure on EC. If Congress party goes to EC the third time, so will we: RS Prasad #GujaratRSPolls pic.twitter.com/W0LQjUk0t4
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Delhi: Congress and BJP delegations at Election Commission #GujaratRSPolls pic.twitter.com/92zVQoIi75
— ANI (@ANI) August 8, 2017
दूसरी बार चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद है। कांग्रेस पार्टी बिखर रही है, इसीलिए वो बार बार चुनाव आयोग पहुंच रही है। वो हार रही है, इसीलिए वो डर रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो में चुनाव आयोग ने कुछ भी गलत नहीं पाया है। हमनें चुनाव आयोग से अपील की है कि वो जल्द से जल्द काउंटिंग शुरू करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने डर की वजह से दोबारा अपने बड़े नेताओं के साथ चुनाव आयोग पहुंची है।
Have full faith in EC,Congress's allegations have no substance and they are giving wrong precedents: RS Prasad after meeting EC again pic.twitter.com/Y7gPrDReMO
— ANI (@ANI) August 8, 2017
कांग्रेसी नेताओं के दूसरी बार चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचने के बाद पी चिदंबरम ने कहा कि चुनाव आयोग को दोनों वोट रद्द करने ही चाहिए, जैसे उसने जून 2016 में किया था।
EC must reject these ballot papers as it did in Haryana in June 2016- P Chidambaram,Cong #GujaratRSPolls
— ANI (@ANI) August 8, 2017
There is enough evidence that the ballot paper were seen by ppl other than those authorized- P Chidambaram,Cong #GujaratRSPolls pic.twitter.com/BvJgdBwSvd
— ANI (@ANI) August 8, 2017
इससे पहले, चुनाव आयोग से पहली बार मुलाकात के बाद बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सुबह से चुनाव करा रही है और हार देखकर वो विवाद खड़ा कर रही है। कांग्रेस को लग रहा है कि वो हार रही है, इसीलिए वो बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर बक्से मे ंबंद होने के बाद किसी जांच का कोई मतलब नहीं रह सकता। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि वो विवाद खड़ा करने के लिए कांग्रेस को मौका न दे। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को लड़ना ही है, तो वो कोर्ट जाएं। इस दौरान बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा कि वॉर्निंग देने के बाद रिटर्निंग अधिकारी वोट कैंसिल करके साइड रख देता है। पर कांग्रेस ने उस समय कोई शिकायत नहीं की। बाद में कांग्रेस विवाद खड़ा करने के इरादे से वोट खारिज करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि साल 2002 से राज्यसभा चुनाव के लिए नियम बदले गए, जिसमें रिटर्निंग अधिकारी और इलेक्शन एजेंट को बताया जाता है कि वो किसे वोट कर रहा है। सुबह से कांग्रेस 45-46 वोटों से जीतते खुद को दिखा रही थी, पर 3 बजे के बाद कांग्रेस ने ऑबजेक्शन उठाना शुरू कर दिया। जो उसकी बौखलाहट को दिखाता है। वो आर्टिकल 324 का दुरुपयोग करना चाहती है। अब इलेक्शन पिटिशन के अलावा कांग्रेस के पास कोई रास्ता नहीं है।
पीयूष गोयल ने कहा कि 9.20 बजे सुबह वो वोट पड़े, तब से कांग्रेस ने कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया। जब कांग्रेस को लगा कि वो हार रही है, तो 3 बजे के बाद विवाद खड़ा करने लगी।
वहीं, राज्यसभा चुनाव में काग्रेस प्रत्याशी अहमद पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई, पर रिटर्निंग अधिकारी ने कुछ नहीं किया।
I'm very much confident let counting take place: Ahmed Patel, Congress #RajyaSabhaPolls #Gujarat pic.twitter.com/UzI3hXTMJE
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Complaint was filed immediately but returning officer didn't do anything: Ahmed Patel, Congress #Gujarat #RajyaSabhaPolls pic.twitter.com/579emBH2sp
— ANI (@ANI) August 8, 2017
बता दें कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और आरपीएन सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि 2 कांग्रेस विधायकों के वोट रद्द कर दिए जाएं क्योंकि उन्होंने अपना वोट दिखा कर दिया था। वहीं सारी रिपोर्ट्स चुनाव आयोग को भेजी गई। चुनाव आयोग के जवाब के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग में उच्च अधिकारियों की बैठक हो रही है।
All reports and Congress's complaint sent to EC in Delhi. counting will begin once reply is received #GujaratRSPolls #AhmedPatel
— ANI (@ANI) August 8, 2017
गुजरात कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवादिया ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और प्रेसिटिंग अधिकारी को साथ में वीडियो देखना चाहिए। पर बीजेपी ने वीडियो देखने से मना कर दिया। अब हम इलेक्शन कमीशन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
We requested that Congress,BJP&Presiding officer should jointly watch video, but BJP objected,waiting for EC decision: Arjun Modhwadia,Cong pic.twitter.com/za3GA0PxEO
— ANI (@ANI) August 8, 2017
अर्जुन मोढवादिया ने कहा कि हमनें सुबह 9.30 बजे ही आपत्ति जताई थी। पर चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। ये इस बात को दिखाता है कि चुनाव आयोग के अधिकारी भारी दबाव में हैं।
We had raised objection at 9.30 am, but EC has not responded till now, shows that they are being put under pressure: Arjun Modhwadia,Cong
— ANI (@ANI) August 8, 2017
इससे पहले, बीजेपी के बड़े नेता भी चुनाव आयोग पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद और निर्मला सीतारमन भी चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। इनके साथ बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल भी चुनाव आयोग पहुंचा। जिसमें अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल रहे।
Union ministers Arun Jaitley , Ravi Shankar , Nirmala Sitharaman also reach Election Commission #GujaratRSPolls
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Delhi: BJP delegation including union ministers MA Naqvi, Piyush Goyal and Dharmendra Pradhan going to Election Commission pic.twitter.com/pnOeUfU2p5
— ANI (@ANI) August 8, 2017
बीजेपी नेताओं के बाद कांग्रेस नेता फिर से चुनाव आयोग पहुंचे थे और अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा था।
Congress leaders including Anand Sharma and Randeep Surjewala will go to the Election Commission again shortly #GujaratRSPolls
— ANI (@ANI) August 8, 2017
बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था कि चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस को आयोग की याद आई। बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि आप 6 घंटे बैठे रहे। 6 घंटे चुनाव कराते रहे। अब आपको याद आ रहा है कि चुनाव आयोग जाना है?
Aap 6 ghante baithe rahe? 6 ghante chunav karate rahe? Ab aapko yaad aa raha hai?: Bhupender Yadav, BJP on Congress complaint to EC #Gujarat pic.twitter.com/CwzujwGQEj
— ANI (@ANI) August 8, 2017
इससे पहले. जेडीयू के एक विधायक छोटू भाई ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि उन्होंने कांग्रेस को ही वोट दिया है। हालांकि जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश जी ने हमारे गुजरात के MLA छोटू भाई को BJP को वोट करने के लिए कहा और उन्होंने बीजेपी को ही वोट किया है।
Nitish ji had asked our Gujarat MLA Chhotubhai Vasava to vote for BJP and he voted BJP: KC Tyagi,JDU pic.twitter.com/EBFBuBgNBx
— ANI (@ANI) August 8, 2017
वहीं बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में काउंटिंग से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर चुके थे।
#Gujarat: Visuals of celebrations at BJP office in Ahmedabad ahead of #RajyaSabhaPolls results. pic.twitter.com/yctxKzGLOg
— ANI (@ANI) August 8, 2017
राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान कांग्रेस के दो विधायकों के वोट बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में गए थे। कांग्रेस ने इन्हीं दोनों वोटों को रद्द करने की मांग की थी। कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि दोनों कांग्रेसी विधायकों ने वोटों की गिनती से पहले ही बता कि उन्होंने अमित शाह को वोट दिया है। ऐसे वोट रद्द किए जाने चाहिए। इस बात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। शक्तिसिंह ने कहा कि दोनों विधायकों के वीडियो के साथ अगर छेड़छाड़ हुई है, तो हम सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने इसे आपराधिक कृत्य करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वोटर अपने वोट को अगर पार्टी के एजेंट के अलावा किसी और को बताता है, तो वो रद्द हो जाता है।
If a voter shows his vote to anyone other than party's authorized agent, then the vote gets rejected: Shaktisinh Gohil, Congress
— ANI (@ANI) August 8, 2017
Two Congress MLAs who voted for BJP showed their votes to Amit Shahji, it has been video-graphed: Shaktisinh Gohil #RajyaSabhaPolls pic.twitter.com/72Hbla288n
— ANI (@ANI) August 8, 2017
We will ask for official copy, if the video has been tampered then its a serious a criminal act, we will go to SC for that: Shaktisinh Gohil pic.twitter.com/PjXNira19a
— ANI (@ANI) August 8, 2017
इससे पहले, राज्यसभा चुनाव के लिए बेंगलुरू से गुजरात लौटे कांग्रेस के सभी विधायकों ने वोटिंग की। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि साणंद के एक कांग्रेसी विधायक करमसी पटेल ने बीेजपी के पक्ष में वोट डाल दिया है। हालांकि, जेडीयू के विधायक छोटू वसावा ने कांग्रेस के समर्थन में वोट दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके अहमद पटेल से अच्छे रिश्ते हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बयान दिया था कि जिन-जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने ये भी जाहिर किया कि जेडीयू और एनसीपी के एक-एक विधायकों ने उन्हें वोट दिया है।
वहीं एनसीपी के दो हिस्सों में बंट जाने के बाद पार्टी की ओर वोट देने वाले विधायकों ने खुले तौर कहा कि उन्होंने किसे वोट दिया। विधायक कांधल जडेजा ने मीडिया से कहा कि उन्होंने पहले ही अपनी स्थिति जाहिर कर दी थी, कि वे कांग्रेस को वोट नहीं देंगे।
#Gujarat Congress MLAs arrive at state assembly in Gandhinagar from Neejanand resort in Anand #RajyaSabhaPolls pic.twitter.com/Pw8McZWuri
— ANI (@ANI_news) August 8, 2017
इस बीच वोटिंग के बाद कांग्रेस छोड़ चुके शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि उन्होंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया। बता दें कि गुजरात में करीब दो दशक बाद हो रहे चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार बने अमित शाह और स्मृति ईरानी गुजरात विधानसभा पहुंचे।
Gujarat: BJP Candidates Smriti Irani & Amit Shah arrive at State Legislative Assembly; CM Vijay Rupani also reaches #RajyaSabhaPolls pic.twitter.com/RbTffTi3xk
— ANI (@ANI_news) August 8, 2017
कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार बने अहमद पटेल अपनी जीत के लिए हर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी ये राह आसान नहीं लग रही है। दरअसल, यहां से बड़े दलों के अधिकृत प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाते थे लेकिन इस बार भाजपा ने पांचवें कार्यकाल के लिए किस्मत आजमा रहे पटेल के सामने अपने उम्मीदवार को उतार दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने यहां तीन राज्यसभा सीटों के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह राजपूत को उतारा है। राजपूत हाल तक सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक थे।
शाह और ईरानी का उच्च सदन में पहुंचना तय माना जा रहा है लेकिन राजपूत को जिताने और पटेल को हराने के लिए भाजपा को अतिरिक्त वोट हासिल करने होंगे। पटेल ने आज बेंगलूरू प्रवास से लौटे कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह चुनाव किसी की प्रतिष्ठा से नहीं जुड़ा। मुझे अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस के इन 44 विधायकों के अलावा राकांपा के दो और जदयू के एक विधायक मेरे लिए वोट देंगे। इन विधायकों को अब आणंद जिले के एक रिसार्ट में रखा गया है। पटेल ने दावा किया कि राकांपा के दो विधायक उन्हें वोट देंगे, लेकिन शरद पवार की पार्टी के एक विधायक ने दावा किया कि दोनों विधायकों को भाजपा के प्रत्याशी बलवंतसिंह राजपूत का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है।
हालांकि, जब सुप्रिया सूले से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने टेक्स्ट मैसेज के जवाब में कहा, ‘‘मुझे जो जानकारी है वे कांग्रेस को वोट देंगे।’’ करीब डेढ़ दशक से अधिक समय से राज्य की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस हाल ही में पार्टी के दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला के पार्टी छोड़ने से स्तब्ध रह गयी थी।
इसके बाद राजपूत समेत छह विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा देकर कांग्रेस को और झटका दे दिया। इनमें से तीन विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गये। राजपूत, वाघेला के रिश्तेदार हैं। गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्यसभा की चुनावी जंग ने सियासी सरगर्मियां काफी बढ़ा दी हैं।
अहमद पटेल को जीतने के लिए 45 मत चाहिए। उनकी पार्टी के पास वर्तमान में 44 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनमें से कोई भी अगर क्रॉस वोटिंग नहीं करता है या ‘उपयुक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) विकल्प का प्रयोग नहीं करता है, उस स्थिति में भी कांग्रेस को पटेल की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त मत की जरूरत होगी।