{"_id":"5b6341c94f1c1bf6548b657f","slug":"gujarat-rajputs-beaten-dalit-man-for-sporting-moustache-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में दलित युवक के मूंछ रखने पर राजपूतों ने की पिटाई, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में दलित युवक के मूंछ रखने पर राजपूतों ने की पिटाई, मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक दलित युवक के मूंछ रखने और शॉर्ट्स पहनने पर गुजरात के अहमदाबाद में राजपूतों ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों समूहों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक पीडी मानवर ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात कविठा गांव की है। इस मामले में पूछताछ के लिए राजपूत समुदाय के पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है।
रमनभाई मकवाना ने आरोप लगाया है कि सात लोगों ने उनके भतीजे विजय पर मूंछ रखने और शॉर्ट्स पहनने पर जातिगत टिप्पणियां की और पिटाई की। इसके बाद उन्होंने मकवाना के भाई वीनूभाई और उनके दूसरे बेटे संजय पर भी हमला किया।
विज्ञापन
इस मामले में गंभीरसिंह राठौड़ सहित कुछ राजपूत युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं राठौड़ ने भी मकवाना के परिवार के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई है।