फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Procurement of groundnut, moong, urad and soybean at support price will start from November 9

गुजरात: किसानों के हित में भूपेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 9 नवंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू होगी खरीदी

Wed, 05 Nov 2025 08:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 08:05 PM IST
सार

भूपेंद्र पटेल सरकार ने  गुजरात में आगामी 9 नवंबर से समर्थन मूल्य पर मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन
Gujarat Procurement of groundnut, moong, urad and soybean at support price will start from November 9
कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य में 9 नवंबर से मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाना और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन


वाघाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने इस वर्ष खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि की है। गत वर्ष की तुलना में मूंगफली के मूल्य में प्रति क्विंटल 480 रुपए, उड़द में 400 रुपए और सोयाबीन में 436 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस निर्णय से किसानों को अधिक आय का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


राज्य में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत लगभग 15,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। इससे किसानों को अपनी उपज कम बाजार मूल्य पर बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि इस वर्ष मूंगफली के बंपर उत्पादन को देखते हुए सरकार ने प्रति किसान 125 मन मूंगफली खरीदने का उदार निर्णय लिया है। राज्य में खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए 300 से अधिक केंद्रों को अनुमोदित किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।


भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अनुसार मूंगफली 7263 रुपए, मूंग 8768 रुपए, उड़द 7800 रुपए और सोयाबीन 5328 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed