फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat pradipsinh vaghela steps down from bjp secretary post

Gujarat: प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा महासचिव पद से दिया इस्तीफा, बोले- कुछ ही दिनों में सब ठीक हो जाएगा

Sat, 05 Aug 2023 11:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 05 Aug 2023 11:58 AM IST
सार

प्रदीप सिंह वाघेला गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता हैं। बीते दिनों राज्य में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें लग रहीं थी। जिनमें प्रदीप सिंह वाघेला प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे थे।

विज्ञापन
gujarat pradipsinh vaghela steps down from bjp secretary post
प्रदीप सिंह वाघेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को झटका लगा है। प्रदीप सिंह वाघेला गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता हैं। बीते दिनों राज्य में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें लग रहीं थी। जिनमें नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रदीप सिंह वाघेला प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे थे। हालांकि अब उनकी विदाई से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस्तीफे पर प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा है कि कुछ ही दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा। वाघेला को गुजरात भाजपा के महासचिव पद पर 10 अगस्त 2016 को नियुक्ति हुई थी। 
विज्ञापन


चर्चाओं का बाजार गर्म
प्रदीप सिंह वाघेला के इस्तीफे के बीच सूरत पर्चा कांड की चर्चा है। बता दें कि गुजरात के सूरत में बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, सांसद प्रभु वासवा और चौर्रासी विधायक संदीप देसाई को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। इन पर्चों में फंड को लेकर धांधली के आरोप लगाए गए थे। चौर्रासी विधायक संदीप देसाई ने इस मामले में क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। इस पर्चे कांड का शक पार्टी के ही नेताओं पर जताया जा रहा था। चर्चा है कि इस मामले की जांच में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed