{"_id":"59dedfc24f1c1b6d548b6c92","slug":"gujarat-polls-smriti-irani-says-rahul-has-preserve-mentality-on-his-comments-of-rss-wing-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति बोलीं- RSS में महिलाओं को लेकर राहुल का कमेंट एक 'छोटी सोच'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्मृति बोलीं- RSS में महिलाओं को लेकर राहुल का कमेंट एक 'छोटी सोच'
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को आड़े हाथ ले रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उस बात का विरोध किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में भूमिका पर सवाल उठाए थे। राहुल ने पार्टी प्रचार के दौरान आरएसएस कहा था कि क्या संघ में किसी महिला कार्यकर्ता को शॉर्ट्स पहने देखा है।
विज्ञापन
स्मृति ने राहुल की इस टिप्पणी को एक छोटी सोच करार दिया और कहा कि ये महिलाओं की बेइज्जती है। पार्टी की ओर से गुजरात गौरव यात्रा का हिस्सा बनीं स्मृति ने कहा कि आरएसएस देश को जोड़ कर विकास में मदद करने वाली संस्था है। उन्होंने कहा कि छोटी सोच रखने वाले शख्स के हाथों में गुजरात की सत्ता दिया जाना ठीक नहीं, क्योंकि राज्य की महिलाएं ऐसे हाथों में सुरक्षित नहीं होंगी।
विज्ञापन
स्मृति ने आगे कहा कि क्या हमारी संस्कृति ऐसी है कि हम ऐसे शख्स को सपोर्ट करें जो महिलाओं की इज्जत न करता हो? राज्य सीएम विजय रुपानी की पत्नी अंजली रुपानी ने भी स्मृति के पक्ष का समर्थन किया। उन्होंने बीजेपी के महिला मोर्चा को ज्वाइन किया और राहुल के खिलाफ नारेबाजी की। अंजली ने कहा कि महिलाएं 1936 से आरएसएस में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: गलती से पुरुषों के बजाय महिलाओं के टॉयलेट में घुसे राहुल गांधी
बता दें कि दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी 'नव सृजन यात्रा' के जरिए पार्टी प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्होंने इससे पहले केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला था और कहा कि जीएसटी के चलते गुजरात का छोटा व्यापारी बड़े घाटे से जूझ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार लोगों को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।