फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat polls: Congress declares 39 candidates in 5th, 6th lists fields Jignesh Mevani from Vadgam

Gujarat Polls: कांग्रेस ने 39 और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, मेवाणी को वडगाम से मैदान में उतारा

Mon, 14 Nov 2022 01:28 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Nov 2022 01:28 AM IST
सार

कांग्रेस चुनावी जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रही है। राज्य में भाजपा दो दशक से ज्यादा वक्त से सत्ता में है।

विज्ञापन
Gujarat polls: Congress declares 39 candidates in 5th, 6th lists fields Jignesh Mevani from Vadgam
गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 39 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं। पार्टी ने वडगाम सीट से जिग्नेश मेवाणी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने पहले छह उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की जिसमें मनहर पटेल का नाम शामिल है, जिन्हें बोटाद से रमेश मेर की जगह टिकट दिया गया है। बाद में शाम को, इसने 33 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। कांग्रेस अब तक 142 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है।

विज्ञापन


पांचवीं सूची के मुताबिक, मोरबी से जयंती जेराजभाई पटेल, जामनगर ग्रामीण से जीवन कुंभारवादिया, ध्रांगधरा से छतरसिंह गुंजारिया, राजकोट पश्चिम से मनसुखभाई कलारिया और गरियाधर से दिव्येश चावड़ा को टिकट देने की घोषणा की गई है। वहीं, 33 उम्मीदवारों की छठी सूची के मुताबिक, पार्टी ने वडगाम (एससी) सीट से मेवाणी को टिकट दिया है जबकि ठाकोर मोहनसिंह को मनसा से, बलेदवजी ठाकोर को कलोल से, इमरान खेडावाला को जमालपुर-खाडिया से, अमित चावड़ा को अंकलाव से और बाल किशन पटेल को दाभोई से टिकट दिया है।
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने चार नवंबर को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए अपनी पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस ने 10 नवंबर को 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसने शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी जिसमें पहले घोषित एक प्रत्याशी को बदला गया था। शनिवार को नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस चुनावी जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रही है। राज्य में भाजपा दो दशक से ज्यादा वक्त से सत्ता में है। गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed