फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Polls 2022 BJP Suspends 12 Rebels Fighting as independent candidates

Gujarat Polls: चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी कार्रवाई, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे 12 को किया निलंबित

Wed, 23 Nov 2022 04:38 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद।
पीटीआई, अहमदाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Nov 2022 04:38 AM IST
सार

यह कार्रवाई एक दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए सात भाजपा नेताओं को निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद की गई है। भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के पांच दिसंबर के दूसरे चरण की सीटों पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 12 और नेताओं को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Gujarat Polls 2022 BJP Suspends 12 Rebels Fighting as independent candidates
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने बागी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव और दो पूर्व विधायकों सहित 12 पार्टी नेताओं को निलंबित कर दिया। इन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई एक दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए सात भाजपा नेताओं को निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद की गई है। भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के पांच दिसंबर के दूसरे चरण की सीटों पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 12 और नेताओं को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


नाम वापस नहीं लेने पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई
गौरतलब है कि दूसरे चरण में जिन 93 सीटों पर मतदान होना है, उसके लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी। भाजपा के किसी भी बागी ने अपना नाम वापस नहीं लिया जिसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। ये नेता अब उत्तर और मध्य गुजरात की 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं में वाघोडिया (वडोदरा जिले) के मौजूदा विधायक मधु श्रीवास्तव शामिल हैं। साथ ही पाडरा के पूर्व विधायक दीनू पटेल और बायड के पूर्व विधायक धवलसिंह जाला भी उन 12 व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्हें पार्टी ने दंडित किया है। अन्य नेताओं में कुलदीपसिंह राउल (सावली), खाटूभाई पागी (शेहरा), एसएम खांट (लूनावाडा), जेपी पटेल (लूनावाड़ा), रमेश जाला (उमरेठ), अमरशी जाला (खंभात), रामसिंह ठाकोर (खेरालू), मावजी देसाई (धनेरा) और लेबजी ठाकोर (डीसा निर्वाचन क्षेत्र) शामिल हैं।

150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य
भाजपा ने इस बार गुजरात चुनाव के लिए 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज बागी नेताओं ने पार्टी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश की थी। इसके बावजूद कई नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन दाखिल कर दिया।



मौजूदा 42 विधायकों के कटे हैं टिकट
भाजपा ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कुल 42 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिए हैं। भाजपा ने इस बार 16 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। भाजपा ने पहली लिस्ट में 14 तो दूसरी लिस्ट में दो महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। पहले चरण में प्रदेश की 89 विधानसभा सीटों के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीट के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed