{"_id":"63919ba75234566e9f188b79","slug":"gujarat-poll-results-congress-candidate-attempts-suicide-at-counting-centre-alleges-evm-glitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Results: कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की आत्महत्या की कोशिश, EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Results: कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की आत्महत्या की कोशिश, EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया
Thu, 08 Dec 2022 01:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 08 Dec 2022 01:44 PM IST
सार
कांग्रेस के गांधीधाम से उम्मीदवार भरत सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश की। सोलंकी ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया और गले में फंदा बांधते हुए सुसाइड की कोशिश की।
विज्ञापन
भरत सोलंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। भाजपा एक बार फिर प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। पार्टी ने 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इस बीच, कांग्रेस के गांधीधाम से उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश की। सोलंकी ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया और गले में फंदा बांधते हुए सुसाइड की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरत सोलंकी ने आरोप लगाया कि ईवीएम ठीक से सील नहीं थी। इतना ही नहीं कुछ ईवीएम में सिग्नेचर भी नहीं थे। सोलंकी पहले काउंटिंग रूम धरने पर बैठे और फिर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन