फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Police registered a case against Pakistan Navy personnel for firing and kidnapping Indian fishermen

Gujrat: पाकिस्तान नौसेना के जवानों ने गोलीबारी कर मछुआरों का भारतीय सीमा से किया अपहरण, FIR दर्ज

Sun, 09 Oct 2022 10:49 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 10:49 PM IST
सार

छह अक्तूबर को एक नाव पर सवार होकर सात मछुआरे जखाऊ तट पर भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी की नाव पर सवार 20 से 25 वर्दीधारी जवानों ने भारतीय नाव पर बेवजह गोलीबारी कर दी।

विज्ञापन
Gujarat Police registered a case against Pakistan Navy personnel for firing and kidnapping Indian fishermen
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात तट के पास अरब सागर में सात भारतीय मछुआरों के कथित अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने 20 से 25 पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पाकिस्तान नौसेना के जवानों ने मछुआरों पर गोलीबारी की। जिससे उनकी नाव क्षतिग्रस्त हो गई और उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 6 अक्तूबर एक नाव पर सवार होकर सात मछुआरे जखाऊ तट पर भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी की नाव पर सवार 20 से 25 वर्दीधारी जवानों ने भारतीय नाव पर बेवजह गोलीबारी कर दी। उन्होंने नाव को नष्ट कर दिया। पाकिस्तान जवानों ने मछुआरों का अपहरण कर लिया और उन्हें अपने जहाज पर ले गए। मछुआरों को लाठी-डंडों से पीटा गया। मारपीट के दौरान सभी मछुआरों को गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


प्राथमिकी में कहा गया है कि पाकिस्तान के जवानों ने मारपीट करते हुए का एक वीडियो भी बनाया और उन्हें धमकी देकर छोड़ दिया। पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी ने कहा कि मछुआरों को बचा लिया गया और शुक्रवार को भारतीय तटरक्षक नौका द्वारा गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लाया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी जखाऊ में दर्ज की गई और पोरबंदर जिले के एक पुलिस स्टेशन नवीबंदर में स्थानांतरित कर दी गई है। जिसका क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र गुजरात तट से 12 मील से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना के जवानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 365 (अपहरण), 427 (नुकसान पहुंचाना), 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी ने कहा कि मछुआरों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप सब-इंस्पेक्टर को मामले की जांच सौंपी गई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed