फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Police brought conman Kiran Patel in Ahmedabad arrested in Jammu-Kashmir for posing PMO official

Kiran Patel: अहमदाबाद लाया गया खुद को पीएमओ अधिकारी बताने वाला ठग किरण पटेल, जम्मू-कश्मीर में हुआ था गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 02:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 08 Apr 2023 02:43 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किरण पटेल को तीन मार्च को श्रीनगर में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था। फर्जी अधिकारी बनकर तीसरी बार कश्मीर पहुंचे पटेल ने पुलिस सुरक्षा भी ले रखी थी।

विज्ञापन
Gujarat Police brought conman Kiran Patel in Ahmedabad arrested in Jammu-Kashmir for posing PMO official
किरण पटेल - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ठग किरण पटेल को लेकर देर रात अहमदाबाद पहुंची। पटेल को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था, जहां उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी के रूप में पेश किया था, जिसे जांच में फर्जी पाया गया था।

विज्ञापन

 

श्रीनगर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की मंजूरी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को पटेल को गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद गुजरात पुलिस अपराध शाखा की एक टीम पटेल को लेकर सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई थी। अपराध शाखा की टीम पटेल को लेकर शनिवार तड़के दो बजे के आसपास अहमदाबाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पटेल को तीन मार्च को श्रीनगर में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था। फर्जी अधिकारी बनकर तीसरी बार कश्मीर पहुंचे पटेल ने पुलिस सुरक्षा भी ले रखी थी। उसने कहा था कि केंद्र सरकार ने दक्षिण कश्मीर में सेब के बगान खरीदने वालों की पहचान करने की जिम्मेदारी उसे सौंपी है। अहमदाबाद पुलिस ने पटेल और उसकी पत्नी मालिनी के खिलाफ 22 मार्च को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। दोनों पर एक वरिष्ठ नागरिक के बंगले पर कब्जा करने का भी आरोप है।


सूरत में 12 लाख रिश्वत लेने के आरोप में जीएसटी अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार
उधर, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के एक अधीक्षक और दो अन्य को गुजरात के सूरत में एक दुकानदार से 12 लाख रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि धीरेंद्र सिंह राजपुरोहित की शिकायत पर वराछा पुलिस थाने में जीएसटी अधिकारी, चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उन पर जबरन वसूली और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए। उन्होंने बताया कि 30 मार्च की शाम को, तीनों आरोपी वराछा क्षेत्र के ओल्ड बॉम्बे मार्केट में राजपुरोहित की परिधान की दुकान में यह दावा करते हुए घुसे कि वे जीएसटी विभाग से हैं और विभाग द्वारा आय छिपाने और जीएसटी चोरी के लिए उनके खिलाफ एक वारंट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed