फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Police Arrested Tathya patel Arrested on Another case of Rush Driving

गुजरात: कार चढ़ाकर नौ लोगों की हत्या करने वाला आरोपी रश ड्राइविंग के दूसरे मामले में गिरफ्तार, पढ़िए मामला

Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि तीन जुलाई को पटेल ने सिंधु भवन रोड स्थित रेस्तरां परिसर की दीवार पर कार से टक्कर मार दी थी, जिसकी एफआईआर पिछले सप्ताह दर्ज की गई। होटल के मालिक मिहिर शाह ने घटना की शिकायत की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Gujarat Police Arrested Tathya patel Arrested on Another case of Rush Driving
गुजरात पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अहमदाबाद के पुल पर कार हादसे में नौ लोगों की जान लेने वाले तथ्या पटेल को रश ड्राइविंग के अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। अहमदाबाद हादसे से पहले दूसरी घटना हुई थी। आरोपी को साबरमती सेंट्रल जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तीन जुलाई को पटेल ने सिंधु भवन रोड स्थित रेस्तरां परिसर की दीवार पर कार से टक्कर मार दी थी, जिसकी एफआईआर पिछले सप्ताह दर्ज की गई। यातायात डीसीपी नीता देसाई का कहना है कि पटेल को हिरासत में लिया गया था, वह साबरमती जेल में था। उसे वहां से जमानत मिल गई थी लेकिन सोमवार को उसे दोबारा होटल वाले मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। होटल के मालिक मिहिर शाह ने घटना की शिकायत की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

डीसीपी देसाई का कहना था कि मिहिर की रिपोर्ट में आरोपी का नाम साफ नहीं हो पाया था। इसके बाद 20 जुलाई को पटेल ने  अहमदाबाद के पुल पर भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों गाड़ियों का पंजीकरण एक ही है, जिसके बाद होटल परिसर वाले मामले में आरोपी का नाम साफ हो सका। 20 जुलाई वाली घटना पर पटेल के खिलाफ पुलिस ने 27 जुलाई को 1700 पेज का आरोप पत्र दायर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed