फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gujarat:PM will visit two temple programs of Patidar community on March 4-5

गुजरात : चार व पांच मार्च को पाटीदारों के दो मंदिरों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री

Sat, 02 Mar 2019 05:40 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 02 Mar 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Gujarat:PM will visit two temple programs of Patidar community on March 4-5
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गांधीनगर के अदलाज में नवनिर्मित मंदिर में माता अन्नपूर्णा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। श्री अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिये मंदिर परिसर में 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रशिक्षण सह छात्रावास के लिये आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन


न्यासियों ने बताया कि मंदिर के निर्माण में साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत आई है। ट्रस्ट में पाटीदार समुदाय के उपसमूह लेउवा पटेल शामिल हैं। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आने की जानकारी देते हुए राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और ट्रस्ट के प्रमुख नरहरी अमीन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा राज्य के राज्यपाल ओपी कोहली, मध्यप्रदेश की राज्यपाल एवं गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


अमीन ने कहा कि छात्रावास सह प्रशिक्षण केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर विशेषकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मदद उपलब्ध कराएगा। इसमें 600 से अधिक छात्रों के लिये रहने की सुविधा होगी और अगले साल जून तक इसके बनकर तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाटीदार समुदाय से आने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन अन्य समुदायों से आने वाले छात्र भी इसके लिये आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिये प्रशिक्षण भी मामूली शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अंतिम सूची के लिए छात्रों को छांटने की प्रक्रिया आगामी महीनों में न्यास तय करेगा। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर के बाहरी इलाके में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विश्व उमिया धाम के विशाल मंदिर परिसर के लिये चार मार्च को आधारशिला रखने वाले हैं। मंदिर पाटीदार समुदाय के उपसमूह कड़वा पटेल की कुलदेवी माता उमिया को समर्पित होगा। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में एक कौशल विश्वविद्यालय, छात्रावास, परामर्श केंद्र और समुदाय के सदस्यों के बीच विवादों के समाधान के लिये एक केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed