{"_id":"5a201fc34f1c1bce408ba24b","slug":"gujarat-patel-leader-considers-presenting-as-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पटेल नेता को बतौर सीएम पेश करने पर विचार, PM स्वयं कर सकते हैं ऐलान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: पटेल नेता को बतौर सीएम पेश करने पर विचार, PM स्वयं कर सकते हैं ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Dec 2017 06:20 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात चुनाव में भी भाजपा हिमाचल का प्रयोग दोहराने पर विचार कर रही है। पार्टी इसके लिए अचानक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर सकती है। नाराज पटेल समाज को साधने और कांग्रेस से एक बड़ा सियासी मुद्दा छीनने के लिए पार्टी में शीर्ष स्तर पर पाटीदार के किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर गहन मंथन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जनसभा में स्वयं इसका एलान कर सकते हैं।
पढ़ें- पाटीदारों की 56 सीट ने गुजरात में मचाया राजनीतिक घमासान
दरअसल चुनाव में कांग्रेस पटेल से भेदभाव को बड़ा मुद्दा बना रही है। इसके लिए एक तरफ पाटीदार आंदोलन खड़ा करने वाले हार्दिक पटेल खुद हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोजाना भाजपा पर पटेलों की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। ये दोनों नेता केशुभाई और आनंदीबेन पटेल को अपमानित करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं नितिन पटेल की जगह विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाने कर पटेल बिरादरी की अनदेखी बता रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि चेहरा पेश करने के लिए दो दौर की बातचीत हो चुकी है। इस पर अंतिम फैसला मोदी को लेना है, जिन्होंने खुद चुनाव की कमान संभाल रखी है। पार्टी को इस बात की भी आशंका है कि यदि अंतिम समय में पटेल बिरादरी को सीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया तो, कहीं यह संदेश न चला जाए कि यह बिरादरी वास्तव में पार्टी से नाराज है।