फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Part of Under-Construction Building Collapses in Kudasan, Gandhinagar; Rescue Operation Underway

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा: उप मुख्यमंत्री बोले- सभी श्रमिकों को बचाया गया, 12 को चोटें आईं

Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
सार

Gandhinagar Building Collapse: गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया। दमकल विभाग की टीमें मौके पर बचाव अभियान में जुटी हैं।

विज्ञापन
Gujarat: Part of Under-Construction Building Collapses in Kudasan, Gandhinagar; Rescue Operation Underway
गांधीनगर हादसा: मौके पर पहुंची दमकल टीमें - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

गुजरात के गांधीनगर में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसा कुडासन इलाके में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया। मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


राहत व बचाव कार्य जारी
गांधीनगर दमकल कार्यालय के राजेश पटेल के मुताबिक, फिलहाल दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे को हटाने और स्थिति का जायजा लेने का काम जारी है।
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें: विपक्ष के पीएम चेहरे पर सस्पेंस: कांग्रेस दिग्गज ने राहुल की उम्मीदवारी पर खड़े किए सवाल, बोले- फैसला जल्दबाजी

हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं या किसी के हताहत होने की जानकारी है या नहीं, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर स्थिति संभालने में लगी हैं। अधिकारियों की ओर से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जैसे-जैसे मौके से और जानकारी सामने आएगी, स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 

दिल्ली में भी हुआ था हादसा
इस घटना के कुछ ही दिन पहले दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत गिर गई थी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इमारतों की सुरक्षा और निर्माण के नियमों को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने क्या बताया?
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा, आज कुडासन के बॉस्की द एम्पायर कमर्शियल मॉल में निर्माण के दौरान एक बड़ा स्लैब गिर गया। इसके मलबे में कई लोग फंस गए थे। जिला प्रशासन और पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


उन्होंने बताया कि प्रशासन ने तुरंत हाईटेक मशीनें मौके पर मंगाईं। एक-एक करके लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुल 15 लोगों को बचाया गया। इनमें से तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। 12 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से कुछ लोग आईसीयू में हैं। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति गंभीर हालत में नहीं है। यह एक बड़ा हादसा था। लेकिन सभी 12 घायल लोग सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सही इलाज और पूरी देखभाल मिले। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। वे बचाव और राहत के काम पर नजर रख रहे हैं। साइट मैनेजर ने बताया है कि अब कोई भी व्यक्ति मलबे में नहीं फंसा है। फिर भी हमारी जिम्मेदारी है कि जब तक पूरा मलबा हट नहीं जाता, तब तक बचाव का काम जारी रखें। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। मलबा हटाने का काम भी शुरू हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed