फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Pakistani boat caught from Arabian Sea, nine people arrested, heroin worth 280 crores seized

गुजरात : अरब सागर में पाकिस्तानी नाव को पकड़ने के लिए चलाई गोलियां, 280 करोड़ की हेरोइन जब्त, नौ गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 10:56 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Apr 2022 10:56 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों ने पाकिस्तान बोट 'अल हज' को भारतीय समुद्री क्षेत्र से पकड़ा गया।

विज्ञापन
Gujarat: Pakistani boat caught from Arabian Sea, nine people arrested, heroin worth 280 crores seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय तट रक्षक बल  (ICG) और गुजरात एटीएस को अरब सागर से एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ने के लिए गोलियां चलाना पड़ी। पाक नाव में सवार नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों ने पाकिस्तान बोट 'अल हज' को भारतीय समुद्री क्षेत्र से पकड़ा गया। मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नाव तेज रफ्तार से भागने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल की नौका से उसका पीछा किया गया। उसे रोकने के लिए भारतीय दल को गोलियां चलाना पड़ीं। इस कार्रवाई में नौका के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया व दो अन्य मामूली जख्मी हुए। इसके तत्काल बाद इलाके में मौजूद तटरक्षक बल के पोत अंकित को को उसे खींचकर लाने के लिए मौके पर भेजा गया। पाक नौका आज दोपहर तीन बजे जाखू बंदरगाह पहुंचेगी। 

विज्ञापन


आईसीजी के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नाव 'अल हज' ने नौ लोगों के साथ रविवार देर रात भारतीय समुद्री सीमा में प्रवेश किया था। वह भारतीय क्षेत्र में हेरोइन के पैकेट फेंकने का प्रयास कर रही थी। पुख्ता खुफिया जानकारी के बाद तटरक्षक बल के पोत के साथ गुजरात एटीएस के दो अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। इसी दौरान पाक नाव को ये पैकेट फेंकते वक्त पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गुजरात में इससे पहले भी पाकिस्तानी नावों से मादक पदार्थों की जब्ती की जा चुकी है। पिछले साल दिसंबर में गुजरात तट के पास 77 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। भारतीय जलक्षेत्र से नाव के चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed