{"_id":"633eaf78418ff76b987aa660","slug":"gujarat-one-killed-10-injured-as-car-hits-pedestrians-returning-home-from-garba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात में कार ने पैदल चल रहे लोगों को कुचला, एक की मौत, 10 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात में कार ने पैदल चल रहे लोगों को कुचला, एक की मौत, 10 लोग घायल
Thu, 06 Oct 2022 04:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 04:05 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो गया होगा। इस वजह से कार पलट गई, लेकिन वह उससे निकलकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के जामनगर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार के गरबा कार्यक्रम से घर लौट रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। शहर के बी-डिवीजन थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कल रात डेढ़ बजे जामनगर-लालपुर रोड पर यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो गया होगा। इस वजह से कार पलट गई, लेकिन वह उससे निकलकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आलू चरण (20) के रूप में हुई है। घायल लोगों में दो बच्चे भी हैं। उनके मुताबिक सभी घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है। चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन