फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat News: 13 crore bridge on Karjan river washed away

Gujarat News: करजन नदी पर बना 13 करोड़ का पुल बाढ़ में बहा, दो टुकड़े हो गए, भ्रष्टाचार की गंध

Tue, 23 Aug 2022 02:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदा जिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदा जिला Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Aug 2022 02:46 PM IST
सार

गुजरात में करजन नदी पर बने इस पुल का निर्माण दो साल पहले राज्य के लोक निर्माण विभाग ने किया था। इसकी लागत 13 करोड़ रुपये आई थी। कुछ समय बाद ही पुल में कई खामियां नजर आने लगी थीं। 

विज्ञापन
Gujarat News: 13 crore bridge on Karjan river washed away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के दौरान कई पुल-पुलियाओं के बहने व क्षतिग्रस्त होने की खबरें आ रही हैं। मध्यप्रदेश में करीब 400 करोड़ का तालाब फूट गया तो अब गुजरात के नर्मदा जिले में करजन नदी पर 13 करोड़ से बना पुल ध्वस्त हो गया है। मात्र दो साल पहले बना यह पुल दो टुकड़ों में बंट गया। इन घटनाओं को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

गुजरात में करजन नदी पर बने इस पुल का निर्माण दो साल पहले राज्य के लोक निर्माण विभाग ने किया था। इसकी लागत 13 करोड़ रुपये आई थी। कुछ समय बाद ही पुल में कई खामियां नजर आने लगी थीं। हालिया बारिश में इसका एक हिस्सा धंस गया, जबकि  एक स्तंभ तो पहले ही जमीन में धंस गया था। 
विज्ञापन

यह पुल राजपिपला शहर को गांवों से जोड़ने के लिए बनाया गया था। पुल ढहने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। यह सेतु जिले के 13 गांवों को राजपिपला शहर से जोड़ता था। पुल धंसने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाहनों की आवाजाही बंद हो चुकी है तो पैदल आने वाले लोग जोखिम लेकर रस्सों के सहारे पुल पार कर रहे हैं, क्योंकि दूसरा रास्ता 25 किलोमीटर लंबा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed