फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Multiplex Association decided not to screen Padmaavat

विरोध से डरे गुजरात के सिनेमा मालिकों ने सुनाया 'सुप्रीम' फैसला- नहीं दिखाएंगे पद्मावत

Sat, 20 Jan 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Multiplex Association decided not to screen Padmaavat

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि पद्मावत पूरे देश में रिलीज होगी और कानून व्यवस्था संभालना राज्यों का मसला है। लेकिन इस फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। गुजरात मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने तय किया है कि इस फिल्म को गुजरात के सिनेमा हॉल में नहीं दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


एसोसिएशन के डायरेक्टर राकेश पटेल ने कहा 'हमने निर्णय लिया है कि थियटरों में फिल्म नहीं दिखाएंगे। हर कोई डरा हुआ है और कोई भी सिनेमा हॉल मालिक अपना नुकसान नहीं  चाहते। हम क्यों अपना नुकसान झेले?'
विज्ञापन

 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि फिल्म सभी राज्यों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म के निर्माता कई राज्यों में बैन की शिकायत लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश के उस ऑर्डर पर स्टे लगा दिया है. जिसके आधार पर फिल्म पर बैन लगा दिया गया था। 

करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'पूरे देश के समाजिक संगठनों से अपील करूंगा कि वह पद्मावत नहीं चलनी दें। फिल्म हॉल पर जनता कर्फ्यू लगा दे।'


करणी सेना का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारी भावनाओं का ध्यान नहीं रखा है। अब हम खुद इस फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका दायर करेंगे। फिल्म का विरोध पूरे देशभर में जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed