{"_id":"60f57e589e21a2417759dbf9","slug":"gujarat-more-than-200-people-participated-in-religious-program-case-filed-against-organizers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: धार्मिक कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग हुए शामिल, आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: धार्मिक कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग हुए शामिल, आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 19 Jul 2021 07:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, भावनगर
पीटीआई, भावनगर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:00 PM IST
सार
तीसरी लहर की आहट के बीच कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन जारी है। गुजरात के भावनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में 50 की बजाए 200 से ज्यादा लोगों को बुलाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के भावनगर शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 200 से अधिक लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने हाल में एक अधिसूचना में कहा था कि खुले क्षेत्र में होने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी, वहीं बंद परिसरों में अधिकतम 50 फीसदी क्षमता के अनुरूप ही लोग शामिल हो सकेंगे तथा इनकी संख्या भी 200 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
हॉल में मौजूद थे सैकड़ों लोग
नीलामबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस रविवार दोपहर कालानाला इलाके में दादा साहेब जैन मंदिर में पहुंची जहां एक हॉल में 200 से अधिक लोग मौजूद थे। पुलिस को पता चला कि कार्यक्रम के आयोजकों ने संबंधित प्राधिकार से आयोजन की अनुमति भी नहीं ली थी। कार्यक्रम के चार आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन