{"_id":"635f6a047ab3683f3c38897f","slug":"gujarat-morbi-bridge-collapse-bjp-mp-mohanbhai-kundaria-12-relatives-death-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे में भाजपा सांसद के परिवार के 12 लोगों की मौत, बहन के यहां छाया मातम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे में भाजपा सांसद के परिवार के 12 लोगों की मौत, बहन के यहां छाया मातम
Mon, 31 Oct 2022 01:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:19 PM IST
सार
भाजपा सांसद ने कहा है कि हादसे में मेरी बहन के परिवार के 12 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, हमने मेरी बहन के जेठ की चार बेटियों, तीन दामादों और पांच बच्चों को खो दिया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मोहन भाई कुंदरिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में अब तक करीब 140 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से 132 मौतों की पुष्टि की गई है। मृतकों में राजकोट से भाजपा सांसद मोहन भाई कुंदरिया के परिवारीजन भी शामिल हैं। उनके परिवार के 12 सदस्यों ने दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने कहा है कि हादसे में मेरी बहन के परिवार के 12 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, हमने मेरी बहन के जेठ की चार बेटियों, तीन दामादों और पांच बच्चों को खो दिया है। उन्होंने कहा, यह हादसा काफी दुखद है जो भी इस हादसे का दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे सामने मिल चुकीं 100 से ज्यादा लाशें
भाजपा सांसद ने कहा, हादसे के बाद से मैं यहीं पर हूं। मेरे सामने करीब 100 से ज्यादा लाशें निकाली जा चुकी हैं। अभी भी नदी से लाशों के बाहर आने का सिलसिला जारी है। उधर, हादसे के बाद से नदी पर लगातार बचाव कार्य चल रहा है।