{"_id":"67cd328499e776998f04b32f","slug":"gujarat-medical-college-interns-assault-news-updates-batchmates-senior-booked-for-hitting-students-suspended-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat College Assault: मेडिकल छात्रों की रैगिंग और पिटाई, आरोपी सहपाठी और वरिष्ठों पर मामले दर्ज; कई निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat College Assault: मेडिकल छात्रों की रैगिंग और पिटाई, आरोपी सहपाठी और वरिष्ठों पर मामले दर्ज; कई निलंबित
Sun, 09 Mar 2025 12:47 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर (गुजरात)
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:47 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी छात्रों पर गलत तरीके से बंधक बनाने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें और भाषा का इस्तेमाल करने जैसी धाराओं में मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
गुजरात की घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Gujarat College Assault: गुजरात के भावनगर में सरकारी मेडिकल कॉलेज के दो प्रशिक्षु छात्रों को सोशल मीडिया पर चुटकुले साझा करना भारी पड़ गया। दरअसल प्रशिक्षु छात्रों के वरिष्ठों और बैच के साथियों ने दोनों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने इस घटना को रैगिंग मानते हुए चारों आरोपी छात्रों तो तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। पीड़ितों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा साझा किए गए चुटकुलों को लेकर उनके कुछ बैचमेट और एक सीनियर ने कथित तौर पर हिरासत में लिया और उनके साथ मारपीट की।
क्या है मामला
पीड़ित इंटर्न्स इशान कोटक और अमन जोशी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी वरिष्ठ छात्र और बैचमेट, मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह के आयोजन में हुई खेल गतिविधियों से भी खुश नहीं थे। अमन जोशी ने आरोप लगाया कि उसके चार बैचमेट और एक सीनियर देर रात उसके हॉस्टल के कमरे में आए और उसे दूसरे कमरे में ले गए, जहां आरोपियों ने उसे कई बार थप्पड़ मारे, गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। वहीं अपनी शिकायत में, इशान कोटक ने बताया कि उसे अपने हॉस्टल के कमरे से बाहर आने और हॉस्टल के पास चार बैचमेट से मिलने के लिए कहा गया। जब वह वहां गया, तो उसे और उसके साथ आए उसके दोस्त को एक वाहन में डाल दिया गया, घुमाया गया और उनके साथ मारपीट की गई।
पुलिस ने आरोपी छात्रों पर गलत तरीके से बंधक बनाने, जानबूझकर चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें और भाषा का इस्तेमाल करने जैसी धाराओं में मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुशील झा ने कहा कि उन्होंने मामले को रैगिंग मानते हुए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने कहा, 'यह घटना रैगिंग के समान है। मेडिकल कॉलेज की 11 सदस्यीय एंटी-रैगिंग कमेटी ने बैठक की और चार छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा उनके प्रमाण पत्र जब्त करने का निर्णय लिया। कमेटी अगले शनिवार को फिर बैठक करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी।'
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन