फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Man has lavish wedding, but no bride

बैंड-बाजा-बरात...पर दुल्हन नहीं, चर्चा का विषय बनी यह शादी

Mon, 13 May 2019 12:50 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 13 May 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Man has lavish wedding, but no bride
Without bride Wedding - फोटो : ANI
गुजरात की एक शादी आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में बैंड-बाजा-बरात सब था बस कमी थी तो एक दुल्हन की। अजय बरोट नाम के 27 वर्षीय युवक को लर्निंग डिसअबिलिटी है। वह अपने चचेरे भाई की शादी के बाद चाहता था कि उसकी भी शादी हो। उसकी जिद के आगे और खुशी के लिए घरवालों ने अजय की बारात निकाली।
विज्ञापन


गुजरात के साबरकांठा से 22 किलोमीटर दूर स्थित चंपलानार के रहने वाले अजय बरोट की 10 मई को अनोखी शादी हुई। यहां बरात से पहले गरबा आयोजित की गई जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इसके बाद शेरवानी पहनकर दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा और बरात अजय के घर पहुंची। यहां आठ सौ लोगों ने इस शादी में शिरकत की। 
विज्ञापन


लर्निंग डिसअबिलिटी से पीड़ित अजय की इच्छा थी कि उसकी भी शादी चचेरे भाई की तरह धूमधाम से बरात निकालकर हो। जिसके लिए इसका आयोजन किया गया। शादी के सारे अनुष्ठान पारंपरिक गुजराती थे। बस कमी एक दुल्हन की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय के पिता विष्णु बरोट ने बताया, ''मेरे बेटे को लर्निंग डिसअबिलिटी है और उसने अपनी मां को भी बहुत पहले ही खो दिया था। वह दूसरों की शादी का बड़े शौक से आनंद लेता था और अपनी शादी के बारे में पूछता रहता था। लेकिन हम उसके इस सवाल का जवाब देने में सक्षम नहीं थे क्योंकि उसके मैच की दुल्हन का मिलना मुश्किल था। इसके बाद मैंने अपने परिवारवालों से बात कर उसकी शादी करने का फैसला किया। जिससे उसका सपना भी पूरा हो सके। आज मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपने बेटे के सपने को पूरा किया, बिना सोचे कि समाज क्या कहेगा।''


अजय के चाचा कमलेश के अनुसार, 'फरवरी महीने में, मेरे बेटे की शादी हुई। अजय हमेशा चाहता था कि उसके लिए भी ऐसा आयोजन किया जाए। मेरे बेटे की शादी के बाद वह जिद करने लगा कि उसे भी शादी करनी है। अजय की जिद पर परिवारवालों ने फैसला लिया कि हम लोग उसकी वरघोड़ो (शादी की बारात) निकलवाएंगे। हमने शादी के निमंत्रण पत्र छपवाए थे, पुजारी बनकर सभी रस्में निभाईं और बारात और दावत का आयोजन किया। अजय पूरे दिन हंसता-मुस्कुराता रहा और बहुत खुश नजर आया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed