फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat man dies in chaos in heavy crowd at surat railway station chhath diwali festival

Gujarat: छठ पर घर जाने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, दम घुटने से एक की मौत, दो लोग हुए बीमार

Sat, 11 Nov 2023 03:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
gujarat man dies in chaos in heavy crowd at surat railway station chhath diwali festival
स्टेशनों पर भारी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्योहार पर घर जाने के लिए इन दिनों ट्रेनों-बसों में भारी भीड़ है। ऐसे ही शनिवार को सूरत रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि स्टेशन पर दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  साथ ही दो अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल शनिवार को बिहार जाने वाली विशेष ट्रेन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर लगी थी, जिसमें सवार होने के लिए भगदड़  जैसी स्थिति पैदा हो गई और इसी में दम घुटने से व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


भारी भीड़ की वजह से घटी घटना!
पश्चिमी रेलवे पुलिस की एसपी सरजो कुमारी ने बताया सुबह के समय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे और इसी भारी भीड़ के चलते कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। कुछ यात्रियों को भीड़ की वजह से पैनिक अटैक आए तो कुछ की तबीयत बिगड़ गई। एक यात्री को दिल संबंधी समस्या हुई और वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान अंकित विरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


इंतजाम हुए नाकाफी
एसएमआईएमईआर के डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की मौत का असल कारण अभी पता नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चल सकेगा। दो अन्य यात्रियों को भी सांस की समस्या हुई और उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि सूरत की डायमंड इंडस्ट्री में बड़ी संख्या में यूपी-बिहार के लोग काम करते हैं। अब दिवाली और छठ के अवसर पर काफी लोग अपने-अपने गृह राज्य जा रहे हैं, जिसकी वजह से स्टेशनों और बस अड्डों पर भारी भीड़ है। सरकार का कहना है कि त्योहार के मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं, इनमें विशेष ट्रेनें चलाने के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और आरपीएफ के जवानों की तैनाती जैसे इंतजाम शामिल हैं। हालांकि भीड़ को देखते हुए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed