फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Local Body Election : अब तक 10.1 फीसदी मतदान हुआ, केंद्रीय मंत्री रुपाला ने डाला वोट

Sun, 28 Feb 2021 11:50 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Feb 2021 11:50 AM IST
खास बातें

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को गुजरात में 88 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 168 तालुका पंचायतों के लिए चुनाव प्रक्रिया की जा रही है। इसकी मतगणना दो मार्च को होगी। स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें...

विज्ञापन
gujarat local body election live updates 88 seats in Vadodara along with 34 Zila panchayat seats and 168 taluka panchayat seats
गुजरात : स्थानीय निकाय चुनाव - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:36 AM, 28-Feb-2021

अब तक 10.1 फीसदी मतदान दर्ज

तालुका पंचायत और जिला पंचायत में अब तक 10.01 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। वहीं नगरपालिकाओँ में अब तक नौ फीसदी मतदान हो गया है। 
11:18 AM, 28-Feb-2021

केंद्रीय मंत्री रुपाला ने डाला वोट

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने अमरेली के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला वहीं भाजपा के राज्यसभा सदस्य जुगलजी ठाकोर ने मेहसाणा में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
11:01 AM, 28-Feb-2021

अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान किसी भी अप्रि घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं। इसी के मद्देनजर 440,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 12 कंपनियां और 54,000 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। 
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने नवसारी में एक रोड शो किया था। जबकि विपक्ष के नेता परेश धनानी ने अमरेली में मोटरसाइकिल रैली निकाली थी।
10:44 AM, 28-Feb-2021

दो मार्च को होगी मतगणना

आज गुजरात में 88 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 168 तालुका पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्थानीय निकाल चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो गया और चुनाव की मतगणना दो मार्च की जाएगी।
10:28 AM, 28-Feb-2021

Gujarat Local Body Election : अब तक 10.1 फीसदी मतदान हुआ, केंद्रीय मंत्री रुपाला ने डाला वोट

गुजरात में विभिन्न चुनाव निकायों के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है और रविवार को यहां मतदान होना है। पिछले रविवार को छह नगर निगमों में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है लेकिन कांग्रेस का मानना है कि तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए चुनाव का रुख उसकी ओर हो सकता है। फिहहाल गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन चुनावों के लिए 3.04 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस बार गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) भी मैदान में है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed