फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Lion and lioness died after falling into a well in Amreli News in Hindi

Gujarat: अमरेली में कुएं में गिरकर शेर व शेरनी की मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए शव

Sat, 07 Jan 2023 05:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

कोटडा गांव में एक खुले कुएं में एक शेर और शेरनी गिर गए। इसकी सूचना किसान ने वन विभाग को दी। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, दोनों पानी में डूब चुके थे।

विज्ञापन
Gujarat: Lion and lioness died after falling into a well in Amreli News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गुजरात के अमरेली जिले के गिर वन प्रभाग में एक शेर और शेरनी की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी ने बताया, दोनों की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई। 

विज्ञापन


उप वन संरक्षक राजदीपसिंह जाला ने बताया कि शुक्रवार सुबह खंभा तालुका के कोटडा गांव में एक खुले कुएं में एक शेर और शेरनी गिर गए। इसकी सूचना किसान ने वन विभाग को दी। जाला ने बताया, जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, दोनों पानी में डूब चुके थे। इसके बाद उनके शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जाला ने बताया, ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लगातार खुले कुओं को सुरक्षित किया जा रहा है। 2007-08 के बाद से अमरेली और गिर सोमनाथ जिलों कम से कम 11,748 कुओं सुरक्षित किया गया है, जिससे ऐसे जानवरों को गिरने से रोका जा सके। उन्होंने बताया, अमरेली में 8,962 और गिर सोमनाथ में 2,782 कुओं को मुंडेर से ढक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में एक जवाब में, तत्कालीन वन मंत्री किरीटसिंह राणा ने पिछले साल मार्च में कहा था कि दिसंबर 2021 तक दो वर्षों में कुल 283 शेरों की मौत हो गई थी। इनमें से 21 की मौत अप्राकृतिक हुई थी, जिनमें कुओं में गिरना और ट्रेनों और वाहनों की चपेट में आना शामिल था।


शेरों का पीछाकर वीडियो बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार 
गुजरात के जूनागढ़ जिले के गिर वन्यजीव अभयारण्य में शेरों का पीछाकर उनका वीडियो बनाकर उन्हें परेशान करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया, सभी आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया, गिर वन्यजीव अभयारण्य के सीसीटीवी से सामने आए एक वीडियो में  कुछ लोग दो वाहनों पर शेरों के झुंड का पीछा करते हुए दिखाई दिए। ये लोग मोबाइल पर शेरों का वीडियो शूट कर रहे थे। 

आग की चपेट में 17 साल की किशोरी की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार सुबह एक आवासीय भवन के सातवें तल पर एक फ्लैट में आग लग गई। आग की चपेट में एक 17 साल की किशोरी आ गई और उसकी मौत हो गई।

किशोरी बालकनी से  25 मिनट तक बचाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, लड़की के परिवार के चार अन्य सदस्य जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे। वहीं, करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना शाहीबाग इलाके में 11 मंजिला ऑर्चिड ग्रीन सोसाइटी में हुई। संभागीय अग्निशमन अधिकारी ओम जडेजा ने कहा कि दमकलकर्मियों ने सातवें तल पर स्थित इस फ्लैट की बालकनी से प्रांजल जीरवाला को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed