फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Jamnagar's famous cardiologist died of heart attack, operated on 16,000 patients

Gujarat: दिल का इलाज करने वाले को ही पड़ा दिल का दौरा, जामनगर के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 07 Jun 2023 07:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 07 Jun 2023 07:56 PM IST
सार

डॉक्टर गौरव गांधी बेहद प्रतिभावान कॉर्डियोलाजिस्ट थे। उन्होंने अपने मेडिकल करियर में 16000 से ज्यादा मरीजों के हार्ट की सर्जरी की थी। उनके निधन के बाद से जामनगर के चिकित्सकों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Gujarat: Jamnagar's famous cardiologist died of heart attack, operated on 16,000 patients
डॉक्टर गौरव गांधी की हार्ट अटैक से हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के जामनगर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों के हृदय का इलाज करने वाले एक फेमस डॉक्टर गौरव गांधी की मौत हार्ट अटैक से हो गई। इस घटना के बाद, डॉक्टर भी हैरान  हैं कि इतने युवा और ह्दय के विशेषज्ञ की मौत हार्ट अटैक से कैसे हो गई। 41 साल के गौरव गांधी न केवल जामनगर बल्कि सौराष्ट्र रीजन के फेमस कॉर्डियोलाजिस्ट थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव गांधी ने अपने चिकित्सा पेशे में 16,000 से ज्यादा दिल के मरीजों का इलाज किया था। 

विज्ञापन


मौत से पहले पूरी तरह ठीक थे
रिपोर्ट्स में एमपी शाह मेडिकल कॉलेज जामनगर की डीन डॉ नंदिनी देसाई के हवाले से बताया गया है कि डॉक्टर गांधी अपने घर पहुंचने के दो घंटे बाद अपने बाथरूम के पास अचानक गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें जीजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। अस्पताल पहुंचने के 45 मिनट के भीतर उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मौत से पहले वे बिल्कुल स्वस्थ थे।
विज्ञापन


वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने हर रोज की तरह ही सोमवार रात को भी अपने मरीजों का चेकअप किया था। इसके बाद वे अपने घर लौट आए। जहां उन्होंने खाना खाया और सोने चले गए। उनके परिजनों ने बताया कि इस दौरान उनमें कोई परिवर्तन नहीं देखा गया था और उनका स्वास्थ्य भी पूरी तरह सही था। इसके बाद मंगलवार सुबह वह काफी देर तक सोकर नहीं उठे। जब उनके परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो वे उठे ही नहीं। यह देख आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने करियर में की 16000 मरीजों  की हार्ट सर्जरी
डॉक्टर गौरव गांधी बेहद प्रतिभावान कॉर्डियोलाजिस्ट थे। उन्होंने अपने मेडिकल करियर में 16000 से ज्यादा मरीजों के हार्ट की सर्जरी की थी। उनके निधन के बाद से जामनगर के चिकित्सकों में शोक का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर गौरव गांधी जामनगर के मूल निवासी थे। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1982 को हुआ था। उनकी पत्नी देवांशी भी दंत विशेषज्ञ हैं। उनकी एक दस साल की बेटी और पांच साल का बेटा भी है।


जामनगर से किया था एमबीबीएस 
डॉक्टर गौरव गांधी ने जामनगर के एमपी शाह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे डीएम कॉर्डियोलॉजी की पढ़ाई के लिए अहमदाबाद गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे वापस अपने गृहनगर जामनगर लौट आए और वहीं से अपने चिकित्सा पेशे की शुरुआत की। उनको उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सा क्षेत्र में रिसर्च के लिए 26 जनवरी पर सम्मानित भी किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed