फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Jail Break: 13 prisoners escaped from Dahod jail in Gujarat, all criminals with serious charges

गुजरात के दाहोद जेल से 13 कैदी फरार, सभी पर हैं गंभीर आरोप

Fri, 01 May 2020 03:08 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, दाहोद
पीटीआई, दाहोद Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 01 May 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Jail Break: 13 prisoners escaped from Dahod jail in Gujarat, all criminals with serious charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के दाहोद जिले की उप-जेल से कम से कम 13 विचाराधीन कैदी शुक्रवार को अपनी कोठरी के ताले तोड़कर भाग गए। जिला पुलिस अधीक्षक हितेश जोयसर ने बताया कि घटना सुबह करीब तीन बजे की है। दाहोद जिले के देवगढ़ बारिया शहर की उप-जेल से 13 विचाराधीन कैदी अपने कमरे और कोठरी के ताले तोड़कर भाग गए। इन सभी पर गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने ताले तोड़े और फिर उप-जेल की दीवार फांदकर भाग गए। जेल सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में यह घटना हुई। उनकी तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


देवगढ़ बारिया उप-जेल की प्रभारी पूनमचंद राणा ने इन 13 कैदियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं चार सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ भी लापरवाही को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed