{"_id":"5a5df1984f1c1ba3268b4ab2","slug":"gujarat-is-ready-for-pm-netanyahu-visit-and-pm-modi-will-also-join","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में नेतन्याहू के शानदार स्वागत की तैयारी, PM मोदी भी करेंगे शिरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात में नेतन्याहू के शानदार स्वागत की तैयारी, PM मोदी भी करेंगे शिरकत
एजेंसी, अहमदाबाद
Updated Tue, 16 Jan 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
PM modi and netnayahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्नाइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुधवार को होने वाले गुजरात दौरे से पहले उनके शानदार स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान उनके साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरे पर दोनों नेता एक रोड शो भी करेंगे। यह रोड शो शहर के हवाई अड्डे से शुरू होकर आठ किमी यात्रा के साथ साबरमती आश्रम पर खत्म होगा। इस दौरान रोड के किनारे लगभग 50 मंच तैयार किए जाएंगे और देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग नेतन्याहू का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
दोनों नेता दो उत्कृष्टता केंद्र भी जाएंगे और ऐसे ही एक अन्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे लंबे समय तक महात्मा गांधी का निवास स्थान रहे साबरमती आश्रम भी जाएंगे। इस दौरान विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
भारतीय यहूदी नागरिक भी दोनों नेताओं का स्वागत करेंगे। वे साबरमती रिवरफ्रंट पर भी कुछ समय बिताएंगे जिसे कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अपने शासन के दौरान बनवाया था। इससे पहले 2014 में भारत की यात्रा पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी को भी मोदी यहां ले गए।