फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat HM announced Starting today until 27th October Traffic Police will not charge any fine from citizens

Gujarat: गृह मंत्री हर्ष सांघवी का एलान- 21 से 27 अक्तूबर तक जनता से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी ट्रैफिक पुलिस

Fri, 21 Oct 2022 09:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

गुजरात के गृह मंत्री ने एलान किया कि राज्य की ट्रैफिक पुलिस आज यानि 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक नागरिकों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि आपको (जनता) यातायात के नियमों का पालन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Gujarat HM announced Starting today until 27th October Traffic Police will not charge any fine from citizens
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य की ट्रैफिक पुलिस आज यानि 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक नागरिकों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि आपको (जनता) यातायात के नियमों का पालन नहीं करना चाहिए। लेकिन यदि आप भूलवश करते हैं, तो आप इसके लिए जुर्माना नहीं भरेंगे।  

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए गुजरात में यातायात पुलिस 27 अक्तूबर तक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह जनता की सहूलियत के लिए है। इसका यह मतलब नहीं है कि आप नियमों का उल्लंघन करें।
विज्ञापन


सांघवी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य के गृह विभाग ने दिवाली के दौरान लोगों को राहत देने का फैसला किया है। इसीलिए हमने यह फैसला लिया है। इससे लोग त्योहारी सीजन में आसानी से खरीदारी और अन्य काम कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि राज्य में 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक यातायात पुलिस लोगों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। अगर कोई इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस या बिना हेलमेट के पकड़ा जाता है या किसी अन्य यातायात नियम का उल्लंघन करता पाया जाएगा, तो हमारे पुलिसकर्मी उन्हें फूल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed