{"_id":"6078b1161324eb4ef21afe60","slug":"gujarat-high-court-said-the-government-is-not-obey-court-instructions-hence-the-increasing-corona-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने कहा कोर्ट की नहीं सुन रही सरकार, इसलिए गुजरात में कोरोना मामलों की सुनामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाईकोर्ट ने कहा कोर्ट की नहीं सुन रही सरकार, इसलिए गुजरात में कोरोना मामलों की सुनामी
Fri, 16 Apr 2021 03:03 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Apr 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
गुजरात हाईकोर्ट
- फोटो : social media
गुजरात हाईकोर्ट ने रूपाणी सरकार की खिंचाई करते हुए कहा है कि सरकार अदालत और केंद्र सरकार की नहीं सुन रही है, इसलिए राज्य में कोरोना मामले की सुनामी है। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार को जितना सतर्क होना चाहिए, वह उतना नहीं थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस भार्गव कैरा की पीठ ने बेड की उपलब्धता, जांच की सुविधा, ऑक्सीजन व रेमडेसिविर टीके की उपलब्धता के बारे में राज्य सरकार के आंकड़ों पर संदेह जताया।
विज्ञापन
पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि भविष्य में हालात बदतर होने की आशंका को देखते हुए इस अदालत ने फरवरी में कुछ सुझाव दिए थे। हमने आपसे कहा था कि और कोविड अस्पतालों का इंतजाम करें। जांच बढ़ाएं और बेड की पर्याप्त सुविधा करें। साथ ही लोगों के मास्क पहनने को भी सुनिश्चित करने को कहा था। लेकिन ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ने हमारे सुझावों पर ध्यान नहीं दिया। पीठ ने कहा, इसलिए हमें लगता है कि राज्य में कोरोना की सुनामी आ गई है।
विज्ञापन