फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat HC sentences four cops to 14-day jail for contempt of court linked to 2022 Kheda flogging case

Gujarat High Court: चार पुलिसकर्मियों को 14 दिन की जेल, खेड़ा पिटाई के मामले में कोर्ट की अवमानना पर सख्ती

Thu, 19 Oct 2023 06:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 06:28 PM IST
सार

 न्यायमूर्ति ए एस सुपेहिया और न्यायमूर्ति गीता गोपी की खंडपीठ ने चारों पुलिसकर्मियों को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया और उन्हें सजा के तौर पर 14 दिन जेल में बिताने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Gujarat HC sentences four cops to 14-day jail for contempt of court linked to 2022 Kheda flogging case
गुजरात हाईकोर्ट - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

खेड़ा के एक गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्यों की सार्वजनिक पिटाई मामले में गुजरात हाईकोर्ट सख्त दिखाई दे रहा है। मामले से जुड़े अदालत की अवमानना के लिए चार पुलिस कर्मियों को गुजरात हाईकोर्ट ने 14 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई। न्यायमूर्ति ए एस सुपेहिया और न्यायमूर्ति गीता गोपी की खंडपीठ ने चारों पुलिसकर्मियों को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया और उन्हें सजा के तौर पर 14 दिन जेल में बिताने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति सुपेहिया की अगुवाई वाली पीठ ने इन पुलिसकर्मियों को आदेश मिलने के 10 दिनों के भीतर अदालत के न्यायिक रजिस्ट्रार के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया ताकि उन्हें जेल भेजा जा सके।
विज्ञापन


लेकिन पुलिसकर्मियों को राहत देते हुए उच्च न्यायालय ने आरोपियों को फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति देने के अपने आदेश के कार्यान्वयन पर तीन महीने की अवधि के लिए रोक लगा दी।
विज्ञापन

बता दें ये चार पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर ए वी परमार, सब इंस्पेक्टर डी बी कुमावत, हेड कांस्टेबल के एल डाभी और कांस्टेबल आर आर डाभी हैं। हाईकोर्ट ने उनकी पहचान के बाद उनके खिलाफ आरोप तय किए थे और घटना की जांच के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), खेड़ा द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में उनकी भूमिका निर्दिष्ट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से पेश वकील प्रकाश ने अदालत से इन पुलिसकर्मियों के सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए नरम रुख दिखाने का आग्रह किया। शिकायतकर्ताओं के वकील आई एच सैयद ने इसका विरोध करते हुए कहा, अगर इस तरह के कृत्य को मुआवजे, जुर्माना या माफी के माध्यम से माफ कर दिया जाता है, तो यह अदालत की गरिमा को कम करेगा। यह गलत मिसाल भी कायम करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed