फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Investigation begins into the damage to Bharatmala Highway NHAI member Venkataraman inspects the site

Gujarat: भारतमाला हाईवे के क्षतिग्रस्त होने के मामले में जांच शुरू; NHAI सदस्य वेंकटरमन ने किया स्थल निरीक्षण

Sun, 13 Jul 2025 09:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Jul 2025 09:04 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (दिल्ली) के सदस्य वेंकटरमन ने आज जिला कलेक्टर तुषार भट्ट के साथ पाटण जिले से गुजरने वाले भारतमाला हाईवे का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वेंकटरमन ने सांतलपुर तहसील के बकुत्रा के समीप टोल टैक्स बूथ के पास निरीक्षण कर सैम्पल लिए।

विज्ञापन
Gujarat: Investigation begins into the damage to Bharatmala Highway NHAI member Venkataraman inspects the site
मुख्यमत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : X/@Bhupendrapbjp

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, पूरे राज्य में नागरिकों को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक तंत्र को विशेष कदम उठाने के निर्देश के साथ-साथ सड़कों एवं पुलों का स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों का भी मौके पर जाकर निरीक्षण कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत एनएचएआई द्वारा संचालित भारतमाला हाईवे पर राजस्थान के सांचोर से पाटण जिले के सांतलपुर तक के 135 किलोमीटर लंबे हाईवे में से 1.35 किमी का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण आज एनएचएआई के सदस्य श्री वेंकटरमन ने सांतलपुर तहसील के बकुत्रा के निकट टोल टैक्स बूथ के पास हाईवे सड़क का स्थल निरीक्षण किया।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (दिल्ली) के सदस्य वेंकटरमन ने आज जिला कलेक्टर तुषार भट्ट के साथ पाटण जिले से गुजरने वाले भारतमाला हाईवे का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वेंकटरमन ने सांतलपुर तहसील के बकुत्रा के समीप टोल टैक्स बूथ के पास निरीक्षण कर सैम्पल लिए। उन्होंने कहा कि सैंपल की गुणवत्ता में किसी तरह की क्षति-कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों और वाहन चालकों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए शीघ्र ही सुविधाजनक परिवहन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के सदस्य वेंकटरमन ने कहा कि भारतमाला परियोजना सांचोर से सांतलपुर मार्ग पर जोन-4 के हाईवे मार्ग पर गड्ढे होने और सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर स्थल निरीक्षण किया गया है। सड़क निर्माण का काम करने वाले जिम्मेदार ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया है। सड़क के सैंपल ले लिए गए हैं, जिनकी जांच के बाद उसकी गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाएगी, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर गड्ढे पड़ने के मामले में उन्होंने गुजरात के वाहन चालकों एवं नागरिकों के प्रति खेद व्यक्त कर सुविधायुक्त और आरामदायक परिवहन का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए नई मशीनरी और मैनपावर की सप्लाई की गई है। यदि बारिश नहीं हुई, तो जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।

पाटण के जिला कलेक्टर तुषार कुमार भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से भारतीय राष्रीरिय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़कों का निरीक्षण किया गया है। राज्य सरकार सड़कों की सुविधा को बहाल करने के लिए कटिबद्ध है। भारतमाला रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में एनएचऐआई सदस्य वेंकटरमन ने काफी गहनता से जांच की है। ठेकेदार के खिलाफ कदम उठाए गए हैं। उन्होंने सड़कों की समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। कार्य को पूरा करने के लिए और अधिक लोगों को काम पर लगाया गया है। इस समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा।


भारतमाला हाईवे निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्रीकिय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील यादव, राधनपुर के प्रांत अधिकारी, सड़क एवं भवन विभाग, पाटण (राज्य) के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed