फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat government will pay compensation of 5 to 10 lakh to victims of sexual violence

गुजरात: यौन-हिंसा, सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये मुआवजा

Sat, 16 Feb 2019 03:41 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 16 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Gujarat government will pay compensation of 5 to 10 lakh to victims of sexual violence
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए यौन हिंसा और अन्य अपराधों की शिकार पीड़िता को मुआवजा देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को रुपाणी सरकार ने विक्टिम कॉम्पेंसेशन योजना के तहत चुकाई जाने वाली रकम को बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके तहत सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार पीड़िता को 5 से 10 लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले तक इस योजना के अंतर्गत 50 हजार से 3 लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाता था। राज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने कहा कि राज्य सरकार ने हिंसा और विकलांगता के मामलों में दी जाने वाली रकम में बढ़ोतरी की है। नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुआवजे की रकम निर्धारित की है। राज्य सरकार इस रकम में कोई कटौती नहीं कर सकेगी। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने महिला ही नहीं बल्कि सभी पीड़ितों को मौत, सामूहिक दुष्कर्म, एसिड हमला और विकलांगता के मामलों में मुआवजा देने का फैसला लिया है। वहीं पॉक्सो एक्ट के तहत विक्टिम समेत नाबालिग मामलों में योजना के तहत निर्धारित रकम से 50 फीसदी ज्यादा रकम चुकाई जाएगी। हिंसा के शिकार व्यक्ति का राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अमृतम् योजना के तहत 3 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed