{"_id":"5d6949fe8ebc3e01776897f8","slug":"gujarat-government-transferred-78-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात सरकार ने 78 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, संगीता सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात सरकार ने 78 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, संगीता सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Fri, 30 Aug 2019 10:58 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात सरकार ने शुक्रवार को बड़ी फेरबदल करते हुए 78 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए और प्रतिनियुक्ति पर भारतीय विदेश सेवा की एक अधिकारी को औद्योगिक विस्तार ब्यूरो में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
जिन प्रमुख अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह का नाम शामिल है जिन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) बनाकर भेजा गया है। वह ए एम तिवारी की जगह लेंगी जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
संगीता सिंह की जगह सामान्य प्रशासन विभाग में कमल कुमार दयानी को लाया गया है जो इस समय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग में प्रधान सचिव हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पूनमचंद परमान को अब कृषि, कृषक कल्याण तथा सहकारिता विभाग में इसी पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
जल आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव जे पी गुप्ता का तबादला मुख्य राज्य कर आयुक्त, अहमदाबाद के तौर पर किया गया है। वहीं भूगर्भ और खनन आयुक्त रूपवंत सिंह को वित्त विभाग में व्यय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत भारतीय विदेश सेवा की 2009 बैच की अधिकारी नीलम रानी को गांधीनगर में औद्योगिक विस्तार ब्यूरो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह इससे पहले अहमदाबाद में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं।
इन अधिकारियों के अलावा कुछ जिला कलेक्टरों और सहायक कलेक्टरों के भी तबादले किए गए हैं।