{"_id":"5ea6ef1a8ebc3e90807fd1a1","slug":"gujarat-government-to-try-ayurvedic-drugs-on-select-covid-19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मरीजों का आयुर्वेदिक दवाओं से इलाज करेगी गुजरात सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संक्रमित मरीजों का आयुर्वेदिक दवाओं से इलाज करेगी गुजरात सरकार
Mon, 27 Apr 2020 08:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात सरकार कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में आयुर्वेदिक दवाओं का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार 75 एसिम्टोमैटिक मरीजों (ऐसे मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते) का आयुर्वेदिक दवाओं से इलाज करेगी। यह आयुष चिकित्सा के एक अध्ययन के भाग के रूप में होगी जिसमें यह देखा जाएगा कि मरीज को बीमारी से ठीक होने में कितना समय लगता है।
विज्ञापन
राज्य में प्रमुख स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने कहा कि राज्य आयुष विभाग ने गुजरात में 1.26 करोड़ लोगों को मुफ्त आयुर्वेदिक दवा वितरित की है। इसका लक्ष्य लोगों की इम्यूनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाना है। उन्होंने कहा, क्वारंटीन किए गए 7,778 लोगों को आयुर्वेदिक दवा दी गई थी और इनमें से केवल 21 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
रवि ने कहा, 'हमने कोरोनोवायरस पॉजिटिव मरीजों पर आयुष उपचार से संबंधित एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत यह देखने के लिए कि बीमार व्यक्ति कितने समय में ठीक होता है, अहमदाबाद के एक कोविड केयर सेंटर में भर्ती 75 एसिम्टोमैटिक मरीज आयुर्वेदिक उपचार के लिए सहमत हुए हैं।' इन 75 मरीजों को सम्शम्नी वटी, दशमूल क्वाथ, त्रिकटु चूर्ण, तुलसी, नीम, हल्दी आदि आयुर्वेदिक दवाएं दी जाएंगी और इनके लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार के मुताबिक अहमदाबाद में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हुआ और यहां कोरोना की वजह से मृत्यु दर 4.71 फीसदी है जो कि देश में कोरोना से मृत्यु दर से अधिक है। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में अभी तक कोरोना वायरस के 2,167 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं वहीं, इस जानलेवा महामारी की वजह से शहर में अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है।