{"_id":"66673891cc067ca0a9051d01","slug":"gujarat-government-suspended-ias-ayush-oka-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: भूमि से जुड़े मामले में लापरवाही के लिए IAS अधिकारी आयुष ओका निलंबित, गुजरात सरकार की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: भूमि से जुड़े मामले में लापरवाही के लिए IAS अधिकारी आयुष ओका निलंबित, गुजरात सरकार की कार्रवाई
Mon, 10 Jun 2024 11:02 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:02 PM IST
सार
Gujarat: बताया गया है कि सूरत का कलेक्टर रहने के दौरान आयुष ओका ने जमीन से जुड़े एक मामले में लापरवाही बरती थी। गुजरात सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। ओका, मौजूदा समय में वलसाड के जिला कलेक्टर हैं।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात सरकार ने भूमि से जुड़े मामले में लापरवाही बरतने पर एक आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई की है। आईएएस अधिकारी आयुष ओका को निलंबित किया गया है। बताया गया है कि सूरत का कलेक्टर रहने के दौरान आयुष ओका ने जमीन से जुड़े एक मामले में लापरवाही बरती थी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला वर्ष 2021 से 2024 के बीच का है। इस दौरान आईएएस आयुष ओका सूरत के कलेक्टर थे। आरोप है कि उन्होंने राजस्व भूमि से जुड़े मामले के निपटारे में लापरवाही बरती थी। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक आदेश में कहा कि ओका ने भूमि मामले से निपटने के दौरान कथित तौर पर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया था। आगे बताया गया है कि आईएएस ओका ने सूरत के तत्कालीन जिला कलेक्टर के रूप में लापरवाही बरती थी। ओका को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है। इस दौरान उन्हें आधा वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
निलंबन के दौरान आईएएस आयुष ओका का मुख्यालय पाटन जिले में होगा। उन्हें हर महीने यह प्रमाणपत्र पेश करना होगा कि वह किसी अन्य रोजगार, व्यवसाय, पेशे या व्यवसाय से नहीं जुड़े हैं। ओका मौजूदा समय में वलसाड के जिला कलेक्टर हैं।
विज्ञापन