फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   7th Pay Commission Gujarat Government Hikes DA for Government Employee and pensioners

खुशखबर: गुजरात सरकार की बड़ी घोषणा, सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया

Sun, 01 May 2022 02:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 01 May 2022 02:11 PM IST
सार

भूपेंद्र पटेल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता को तीन फीसदी तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
7th Pay Commission Gujarat Government Hikes DA for Government Employee and pensioners
गुजरात सरकार के कर्मचारियों को तोहफा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को बंपर तोहफा दिया है। जिसके तहत राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता को तीन फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। गुजरात राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े डीए का लाभ 01 जुलाई 2021 से ही मिलेगा। यह फायदा सातवें वेतन आयोग के तहत मिल रहा है।   सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में इस श्रेणी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की संख्या 9.38 लाख है।

विज्ञापन


दो किस्तों में होगा एरियर का भुगतान
राज्य सरकार ने बताया कि सभी कर्मचारियों के पिछले 10 महीने के एरियर का भुगतान दो बराबर किश्तों में किया जाएगा। पहले पांच महीने के एरियर की पहली किस्त मई 2022 की सैलरी व पेंशन में जुड़कर आएगी। बाद के पांच महीनों के बकाये की दूसरी किस्त जून 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी। इस तरह मई महीने से लाभार्थी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले से ज्यादा पैसे मिलने लगेंगे।
विज्ञापन


गुजरात दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई
गुजरात की स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि गुजरात दिवस पर, राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। महात्मा गांधी व सरदार पटेल की धरती, विकास के मानकों पर देश के अग्रणी राज्यों में है। यहां के प्रगतिशील लोगों और उद्यमियों ने पूरे विश्व में गुजरात और भारत की विशेष पहचान बनाई है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि गुजरात के स्थापना दिवस पर, गुजरात के लोगों को मेरी बधाई। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और कई अन्य महान लोगों के आदर्शों से प्रेरित होकर, गुजरात के लोगों को उनकी विविध उपलब्धियों के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता है। आने वाले वर्षों में गुजरात प्रगति करता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed