{"_id":"5d08fbbe8ebc3e1fe20f498e","slug":"gujarat-government-decided-to-add-more-members-than-central-bjp-thinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सोच से अधिक सदस्य जोड़ेंगे वघानी, गुजरात सरकार ने तय किया लक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की सोच से अधिक सदस्य जोड़ेंगे वघानी, गुजरात सरकार ने तय किया लक्ष्य
Tue, 18 Jun 2019 08:27 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 18 Jun 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, जीतू वघानी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात भाजपा प्रमुख जीतू वघानी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की राज्य इकाई केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित 20 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले अपनी सदस्यता में 50 प्रतिशत की वृद्धि करना चाहती है। सदस्यता अभियान भाजपा के पूर्ववर्ती जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई को शुरू होकर 11 अगस्त को समाप्त होगा। वघानी ने गांधीनगर में संवाददाताओं से यह बात कही। वह सदस्यता अभियान पर राज्य के नेताओं की बैठक आयोजित करने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन
वघानी ने कहा कि 'केंद्रीय नेतृत्व ने सदस्यों को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन गुजरात इकाई को नए मानदंड स्थापित करने के लिए जाना जाता है, हमने फैसला किया है कि हम गुजरात में अपने मौजूदा 1.13 करोड़ प्राथमिक सदस्यों में 50 प्रतिशत अधिक सदस्य जोड़ेंगे।'
विज्ञापन
दूसरे शब्दों में, राज्य भाजपा 56 लाख से अधिक नए सदस्यों के नामांकन की योजना बना रही है। जबकि वघानी ने कहा 'हमारी योजना विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को भर्ती कराने की है।'
विज्ञापन