फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat gold heist kheda police chase viramgam four arrested

गुजरात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: रेलवे स्टेशन पर लूट, कुछ ही घंटे में दबोचे लुटेरे; ₹4 करोड़ का सोना बरामद

Sun, 04 Oct 2026 04:35 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, अहमदाबाद, गुजरात
पीटीआई, अहमदाबाद, गुजरात Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 04 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

गुजरात पुलिस ने नडियाद से चुराया गया चार करोड़ का सोना कुछ ही घंटों में बरामद कर चार आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जान जोखिम में डालकर एक इंस्पेक्टर ने कार रोककर आरोपियों को दबोचा।

विज्ञापन
gujarat gold heist kheda police chase viramgam four arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात पुलिस ने ज्वैलर के कर्मचारी से कीमती सामान चोरी होने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। घटना के कुछ घंटे में ही पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और चार करोड़ रुपये कीमत का दो किलो नौ सौ ग्राम सोना बरामद किया। यह सोना खेड़ा जिले के एक रेलवे स्टेशन से चुराया गया था। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम हुई लूट के कुछ ही घंटों बाद अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस और रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीमों ने संदिग्धों को विरमगाम के पास पकड़ लिया। आरोप है कि लुटेरों के एक गिरोह ने शाम करीब पांच बजे एक ज्वैलर के कर्मचारी से कीमती सामान छीन लिया। यह कर्मचारी कोलकाता से सोना लेकर नडियाद रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक चोरी के बाद पीड़ित ने आरोपियों का पीछा किया और उनकी गाड़ी की तस्वीर लेने में कामयाब रहा। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। खेड़ा सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तुरंत राज्य कंट्रोल रूम को संदिग्ध कार और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'क्या महिलाओं के साथ ये बर्ताव उचित है?': महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका, पीएम से मांगा जवाब
विज्ञापन


पुलिस ने कैसे पकड़ा?
शाम करीब साढ़े सात बजे अलर्ट मिलने पर, अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी और मोबाइल फोन सब्सक्राइबर डिटेल रिकॉर्ड (एसडीआर) डेटा के आधार पर भागने के संभावित रास्तों का पता लगाया। इससे संदिग्धों के बनासकांठा की ओर जाने का संकेत मिला। स्थानीय नेटवर्क से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने अहमदाबाद जिले के विरमगाम के पास संदिग्ध कार का पता लगाया और पाया कि बिना नंबर वाली एक गाड़ी जा रही थी। लोकल क्राइम ब्रांच और विरमगाम टाउन पुलिस की टीमों ने बिना नंबर वाली गाड़ी को रोकने के लिए ट्रक से नाकाबंदी की और मौके पर ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ ने गिरफ्तार संदिग्ध ने बताया कि उसके तीन साथी चोरी का सोना लेकर कार में आगे निकल गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार का पता लगाया और विरमगाम के पास इंस्पेक्टर एसए गढ़वी और परेश जानी के नेतृत्व में जाल बिछाकर बाकी संदिग्धों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर को 500 मीटर घसीटा
पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने अपनी कार गढ़वी की पुलिस गाड़ी से टकरा दी और पीछे से भागने की कोशिश की। पुलिस रिलीज के अनुसार, गढ़वी ने चलती कार का दरवाजा पकड़कर कार के अंदर पहुंचने, हैंडब्रेक खींचने और गाड़ी को रोकने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्हें लगभग 500 मीटर तक घसीटा गया। पुलिस के दूसरे कर्मचारियों ने तुरंत कार अपने कब्जे में लिया और उसमें सवार लोगों को गिरफ्तार किया। एक और संदिग्ध, जो पास के खेतों से भागने की कोशिश कर रहा था, उसे भी घेरकर हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: निर्वाचन आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मार्च, एसआईआर के खिलाफ सड़क पर उतरे; कौन-कौन हुआ शामिल?

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
अधिकारियों ने बताया कि चोरी का सारा सामान (वजन दो किलो नौ सौ ग्राम और कीमत करीब चार करोड़ रुपये) कार की सीट कवर के अंदर छिपा हुआ मिला। अपराध में इस्तेमाल की गई दोनों गाड़ियां पुलिस ने जब्त कर ली। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस और पश्चिमी रेलवे जीआरपी की बहादुरी पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed