फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Four dead, 11 injured in boiler blast at chemical factory in Vadodara

वडोदरा: केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, चार साल की बच्ची सहित चार की मौत 

Fri, 24 Dec 2021 05:19 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, वडोदरा
पीटीआई, वडोदरा Published by: Amit Mandal Updated Fri, 24 Dec 2021 05:19 PM IST
सार

मकरपुरा पुलिस थाने के निरीक्षक साजिद बलूच ने कहा कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे इलाके में जोरदार धमाका हुआ जिसकी चपेट में 15 लोग आए। 

विज्ञापन
Gujarat: Four dead, 11 injured in boiler blast at chemical factory in Vadodara
boiler blast in a factory (file photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के वडोदरा जीआईडीसी इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को बॉयलर फटने से चार साल की बच्ची और तीन अन्य की मौत हो गई। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक 65 वर्षीय व्यक्ति, एक किशोरी और एक 30 वर्षीय महिला शामिल हैं। मकरपुरा पुलिस थाने के निरीक्षक साजिद बलूच ने कहा कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे इलाके में जोरदार धमाका हुआ। पंद्रह लोग घायल पाए गए और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से चार को या तो मृत घोषित कर दिया गया या इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घटना में जिन लोगों की जान गंवाने वालों और घायलों में कर्मचारी और वे लोग शामिल हैं जो विस्फोट के समय इलाके से गुजर रहे थे। बलूच ने कहा कि चार लोगों की या तो जलने की चोटों के कारण या किसी उड़ने वाली चीज की चपेट में आने से मौत हो गई। विस्फोट के कारणों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed