{"_id":"5d43e6f48ebc3e6d0806a697","slug":"gujarat-floods-when-a-sub-inspector-turned-vasudev-for-infant-girl-social-media-salutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात बाढ़: 'वासुदेव' बने इस पुलिस ऑफिसर को सोशल मीडिया ने किया सलाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात बाढ़: 'वासुदेव' बने इस पुलिस ऑफिसर को सोशल मीडिया ने किया सलाम
Fri, 02 Aug 2019 01:02 PM IST
प्रदीप पांडे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Sub Inspector Turned Vasudev
- फोटो : ani
देशभर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। बिहार, राजस्थान, गुजरात और असम जैसे कई राज्य भारी बाढ़ की चपेट में हैं। केवल गुजरात में ही 24 घंटे में 650 मिमी बारिश हुई है जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की फोटो वायरल हो रही है जिन्हें लोग वासुदेव कह रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। राहत और बचाव के लिए सेना, एनडीआरएफ की पांच और एसडीआरएफ की चार टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। इसी बीच सब-इंस्पेक्टर गोविंद चावड़ा की फोटो वायरल हो रही है जिसमें वे एक बच्ची को टोकरी डालकर अपने सिर पर रखकर बाढ़ से निकाल रहे हैं। बच्ची की उम्र 1.5 साल है। यह नजारा कुछ ऐसा ही है जैसे वासुदेव युमना के बीच से कृष्ण को टोकरी में लेकर निकले थे। सोशल मीडिया पर सब-इंस्पेक्टर गोविंद चावड़ा की खूब सराहना हो रही है।
विज्ञापन
Govind Chavda, the Gujarat Police officer who was seen in a viral video rescuing an infant from floods in Vadodara: It was a little difficult since the baby is 1.5 months old. We felt we did something we may not get to do again. We are always ready for public service. pic.twitter.com/1qfp6ecJyY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 2, 2019
सेना के जवानों ने 5,700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया
शहर में बाढ़ के बीच राहत और बचाव कार्य में लगे सेना के जवानों और एनडीआरएफ की टीम ने अब तक करीब 26 इलाकों में फंसे 5,700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं मुंबई में भी बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज में जुलाई 2019 में 1474 मिमी बारिश हुई है जो 1901 के बाद इस इलाके में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।