फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ats Raid Factory in Gujarat Anand Five People Arrested With Drugs News in Hindi

ATS Raid: गुजरात के आणंद में फैक्टरी पर एटीएस की छापेमारी, करोड़ों रुपये की ड्रग्स के साथ पांच लोग गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2025 09:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Jan 2025 09:21 AM IST
सार

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों ने खंभात शहर के पास एक फैक्टरी किराए पर ली थी। यहां नींद की गोलियों में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ अल्प्राजोलम का उत्पादन किया जा रहा था।

विज्ञापन
Ats Raid Factory in Gujarat Anand Five People Arrested With Drugs News in Hindi
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात में आणंद जिले के खंभात में एक ड्रग निर्माण फैक्टरी पर छापेमारी की गई। डीआईजी एटीएस सुनील जोशी ने बताया कि एटीएस की कार्रवाई में करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है। इसके साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आनंद जिले में अल्प्राजोलम बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां से 107 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवा के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


नींद की गोलियों में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ का उत्पादन किया जा रहा था
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों ने खंभात शहर के पास एक फैक्टरी किराए पर ली थी। यहां नींद की गोलियों में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ अल्प्राजोलम का उत्पादन किया जा रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त (एटीएस) हर्ष उपाध्याय ने बतायास कि अल्प्राजोलम एक तरह का मादक पदार्थ है। इसके दुरुपयोग की वजह से यह नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के दायरे में आता है। 
विज्ञापन


107 करोड़ रुपये मूल्य का 107 किलोग्राम अल्प्राजोल बरामद
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने गुरुवार शाम को फैक्टरी पर छापा मारा और 107 करोड़ रुपये मूल्य का 107 किलोग्राम अल्प्राजोलम के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया। उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) अल्प्राजोलम के उत्पादन के लिए लाइसेंस जारी करता है। यह दवा भी एनडीपीएस अधिनियम के दायरे में आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास कोई लाइसेंस नहीं था
उन्होंने बताया कि छापे के समय आरोपियों के पास कोई लाइसेंस नहीं था। पांच आरोपी यूनिट का संचालन कर रहे थे, जबकि छठा व्यक्ति रिसीवर था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पांचों आरोपियों ने साइकोट्रोपिक पदार्थ बनाने के लिए फैक्ट्री किराए पर ली थी। आगे की जांच जारी है।


गुजरात एटीएस ने बताई पूरी कहानी
ड्रग फैक्टरी के भंडाफोड़ पर गुजरात एटीएस ने कहा कि कुछ समय पहले गुजरात एटीएस को सूचना मिली थी कि खंबात के नेजा गांव में ग्रीन लाइफ इंडस्ट्रीज नाम की फैक्टरी में पांच लोग अल्प्राजोलम का उत्पादन कर रहे हैं। इसे मध्य प्रदेश में अजय जैन नामक व्यक्ति को बेचने की तैयारी थी। एटीएस ने एक टीम बनाई और सूचना को सत्यापित किया। इसके बाद इसमें शामिल लोगों का पता लगाया गया। एटीएस ने एक और टीम बनाई, जिसने नेजा में छापा मारा और अल्प्राजोलम का 107 किलोग्राम तैयार पाउडर बरामद किया। इसमें शामिल पांच लोगों को अजय जैन के साथ गिरफ्तार किया गया। टोकन के रूप में दिए गए 30 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से रंजीत डाबी रासायनिक क्षेत्र में एक व्यवसायी है। विजय मकवाना और हेमंत पटेल के पास रासायनिक अध्ययन की डिग्री है। उन्होंने अन्य दो लालजी मकवाना और जयदीप मकवाना के साथ खंबात की दवा कंपनियों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed