{"_id":"5e0a8df98ebc3e879279736b","slug":"gujarat-fire-in-methanol-tank-near-kandla-port-four-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : कांडला बंदरगाह के पास मेथेनॉल की टंकी में लगी आग, चार की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : कांडला बंदरगाह के पास मेथेनॉल की टंकी में लगी आग, चार की मौत
Tue, 31 Dec 2019 05:23 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीधाम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 31 Dec 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
कांडला पोर्ट पर मेथेनॉल टैंक में लगी आग
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के कच्छ जिले में कांडला बंदरगाह के पास एक निजी कंपनी की मेथेनॉल भंडारण की एक टंकी में आग लग जाने से सोमवार को चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कच्छ जिले के गांधीधाम से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित एम/एस आईएमसी टर्मिनल का एक कर्मचारी और तीन श्रमिक भंडारण टंकी की छत पर चढ़ कर नियमित निरीक्षण कर रहे थे तभी विस्फोट के साथ टंकी की छत उड़ गई।
विज्ञापन
कच्छ (पूर्वी) के पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि आग दोपहर में लगी। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में कई दमकल वाहन और बड़ी संख्या में दमकलकर्मी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी चारों मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। मृतक कर्मी की पहचान संजय वाघ के रूप में की गई है तथा तीनों श्रमिकों की पहचान संजय साहू, दर्शन राय और ओमप्रकाश रेगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन