{"_id":"6030ed738ebc3ee9620c4a55","slug":"gujarat-fir-registered-against-four-cops-for-hiding-liquor-bottles-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: पुलिसकर्मियों की खुली पोल, थाने में छिपाईं शराब की बोतलें, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: पुलिसकर्मियों की खुली पोल, थाने में छिपाईं शराब की बोतलें, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 20 Feb 2021 04:51 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरवल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में पुलिसकर्मियों ने थाने में छिपाई शराब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अरवल्ली जिले में कुछ पुलिसकर्मियों के ही खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गया है। आमतौर पर अपराध तो अपराधी ही करते हैं, लेकिन जिले के एक थाने के कुछ पुलिस कर्मी ही अपराध कर बैठे। ऐसे में यहां के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में शराब की बोतलें छिपाने के लिए मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा में स्थानीय अपराध शाखा के एक पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबल के खिलाफ एक पुलिस थाने के अंदर शराब की 70 से अधिक बोतलें कथित तौर पर छिपाने के लिए शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि यह अपराध शुक्रवार को उस समय प्रकाश में आया जब वह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो आरोपी कांस्टेबल शराब की और 120 बोतलें ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दो कांस्टेबल इमरान शेख और प्रमोद पंड्या को बाद में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों ने शराब की 120 बोतलें उस ट्रक से निकाली थीं, जिसे शराब का परिवहन करने के लिए जब्त किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘आगे की जांच में पता चला कि स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस थाने के अंदर भारत निर्मित विदेशी शराब की 70 बोतलें छिपाई गई हैं।’’ खरात ने कहा कि शराब की यह बोतलें हाल ही में पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रक से निकाली गई थीं। गुजरात में एक सख्त निषिद्ध कानून है जो राज्य की सीमा के भीतर शराब के निर्माण, बिक्री, खपत और परिवहन पर प्रतिबंध लगाता है।
एसपी ने कहा, ‘‘70 से अधिक शराब की बोतलें एलसीबी कार्यालय में छिपाने के मामले के बाद हमने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें एलसीबी पुलिस इंस्पेक्टर आर के परमार भी शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।