फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat FIR against nine for converting over 100 tribal to Islam using foreign funds

गुजरात: विदेशी फंड से 100 से अधिक आदिवासियों का धर्मांतरण कराने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 16 Nov 2021 02:48 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, भरूच
पीटीआई, भरूच Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 Nov 2021 02:48 AM IST
सार

भरूच जिले के आमोद तालुका के कांकरिया गांव के निवासी ‘वासवा हिंदू’ समुदाय के 37 परिवारों के 100 से अधिक आदिवासियों को पैसे और अन्य प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Gujarat FIR against nine for converting over 100 tribal to Islam using foreign funds
धर्म परिवर्तन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के भरूच जिले के एक गांव के आदिवासियों को विदेश में एकत्रित धन का इस्तेमाल कर धर्मांतरण कराने के लिए कथित तौर पर प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। इस मामले में लंदन में रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आमोद थाना के एक अधिकारी ने बताया कि भरूच जिले के आमोद तालुका के कांकरिया गांव के निवासी ‘वासवा हिंदू’ समुदाय के 37 परिवारों के 100 से अधिक आदिवासियों को पैसे और अन्य प्रलोभन देकर अपना धर्म बदलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों ने कमजोर आर्थिक स्थिति और आदिवासी समुदाय के सदस्यों की निरक्षरता का फायदा उठाकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने का लालच दिया।’’ उन्होंने कहा कि सभी नौ आरोपी स्थानीय निवासी हैं। एक आरोपी वर्तमान में लंदन में रह रहा है और उसकी पहचान फेफड़ावाला हाजी अब्दुल के रूप में हुई है, जिसने इस उद्देश्य के लिए विदेश से धन एकत्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरूच पुलिस ने एक बयान में कहा, "विदेश से एकत्र किए गए धन का उपयोग करके मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा अवैध धार्मिक रूपांतरण गतिविधि गांव में लंबे समय से चल रही थी। आरोपी व्यक्तियों ने दो समुदायों के सदस्यों के बीच दुश्मनी फैलाने और शांति को प्रभावित करने के लिए रची गई आपराधिक साजिश के तहत वसावा हिंदू समुदाय के सदस्यों को पैसे और अन्य मदद की पेशकश करके उन्हें धोखे से इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए लालच दिया।"

एफआईआर में कहा गया है कि भरूच जिले के नबीपुर के मूल निवासी, जो वर्तमान में लंदन में रहता है, फेफड़ावाला हाजी अब्दुल धर्म परिवर्तन के लिए विदेशों से धन एकत्र करता है।


पुलिस ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) कानून के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश),153 (बी)(सी)(वैमनस्यता फैलाने की आशंका) और 506 (2)(आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed