फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat exam asked a question related to Patidar leader Hardik Patel.

परीक्षा में पूछे गए सवाल- हार्दिक पटेल को किस नेता ने पानी पिलाया

Mon, 17 Sep 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Mon, 17 Sep 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Gujarat exam asked a question related to Patidar leader Hardik Patel.
hardik patel

गांधीनगर नगर निकाय में लिपिक पदों के लिए रविवार को आयोजित एक प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से संबंधित प्रश्न पूछा गया।

विज्ञापन


पटेल समुदाय के 25 वर्षीय नेता का 19 दिन लंबा अनशन बुधवार को समाप्त हुआ। हार्दिक ने गुजरात के किसानों के लिए कर्ज माफी और अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करते हुये अनशन किया था। परीक्षा में पूछा गया सवाल उनके अनशन से संबंधित था।
विज्ञापन


बहुवैकल्पिक प्रश्न था: हाल ही में अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल को किस नेता ने पानी पिलाने की पेशकश की?  परीक्षार्थियों को इसके लिए चार विकल्प दिये गये थे: शरद यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, लालू प्रसाद और विजय रुपाणी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सवाल का सही जवाह है- शरद यादव।

गौरतलब है कि हार्दिक पटेल को अपने अनशन के दौरान कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेताओं ने भी उनको समर्थन का ऐलान किया था। इसके अलावा बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी हार्दिक से मुलाकात की थी।

(इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed